पटना, 17 नवम्बर (सेंट्रल डेस्क) प्रदेश में एनडीए को प्रचंड बहुमत के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर नई सरकार की गठन के तैयारी में जुट गए हैं। देश की राजधानी दिल्ली से लेकर पटना तक तमाम बैठकों के बाद मंत्रिमंडल का संभावित खाका लगभग तैयार किया जा चुका है। सूत्रों के मुताबिक,नीतीश कुमार 20 नवंबर गुरुवार को पटना के गांधी मैदान में शपथ लेंगे।जिस दौरान उनके मंत्रिमंडल की टीम भी शपथ ले सकती है। इस दौरान मंत्री का फार्मूला इस बार अलग ही तैयार किया गया है।

एनडीए के भीतर मंत्री पदों के बंटवारे पर सहमति भी बन चुकी है। सूत्रों के मुताबिक 6 विधायक पर 1 मंत्री का फॉर्मूला अपनाया जा सकता है। भाजपा और जेडीयू को बराबर-बराबर मंत्री पद मिलने की संभावना है। जबकि सहयोगी दलों से भी लोजपा से तीन व अन्य से एक-एक मंत्री शामिल होने की संभावना है।
संभावित मंत्रियों की बड़ी लिस्ट सामने आई
-बीजेपी कोटे से संभावित नाम
सम्राट चौधरी
रामकृपाल यादव
नितिन नवीन
मंगल पांडे
हरि सहनी
विजय सिन्हा
जेडीयू कोटे से संभावित नाम
विजय चौधरी
बिजेंद्र प्रसाद यादव
श्रवण कुमार
अशोक चौधरी
लेशी सिंह
मदन सहनी
जयंत राज
सुनील कुमार
अन्य सहयोगी दलों से
एलजेपी (आर) से राजू तिवारी, संजय पासवान व राजीव रंजन सिंह
हम से – संतोष सुमन
रालोसपा– स्नेहलता कुशवाहा
इसको लेकर दिल्ली में काफी देर मंथन किया गया है। कैबिनेट को लेकर भाजपा चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान से उपेंद्र कुशवाहा व जीतन राम मांझी ने मुलाकात की। इस बैठक में अमित शाह व जेपी नड्डा भी मौजूद रहे। दोनों दलों को एक-एक मंत्री पद मिलने की संभावना है।
20 नवंबर को गांधी मैदान में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
गृह मंत्री अमित शाह
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
असम के सीएम हेमंत विश्व सरमा
महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस
हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी
मध्य प्रदेश के सीएम मोहनलाल यादव
राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा
कई उपमुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री
गांधी मैदान को 20 नवंबर तक बंद कर दिया गया है और तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
भाजपा महासचिव और बिहार प्रभारी विनोद तावड़े सोमवार को पटना पहुंचेंगे। मंत्री पदों के बंटवारे पर दूसरी राउंड की बैठक आज होगी। इसके पहले डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की है।
-बीजेपी विधायक दल की बैठक मंगलवार 10 बजे
भाजपा नेता दिलीप जायसवाल के अनुसार मंगलवार सुबह 10 बजे विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें विधायक दल के नेता का चुनाव किया जाएगा। इसके बाद एनडीए सरकार के गठन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

