पटना के पास मिला कारतूसों का जखीरा, पुलिस-अपराधियों की मुठभेड़ में एक घायल, 1200 से ज्यादा जिंदा कारतूस बरामद

पटना, 12 मार्च (अविनाश कुमार) पटना से सटे फतुहा थाना क्षेत्र के सिरपतपुर गांव में बुधवार देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस ने एक अपराधी को गोली मारकर घायल कर दिया, जबकि तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया। घटनास्थल से 1200 से अधिक जिंदा कारतूस बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस को आशंका है कि अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में यहां जमा हुए थे।

फतुहा पुलिस के अनुसार, सिरपतपुर गांव में कुछ संदिग्ध लोगों के जुटने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी शुरू कर दी। पुलिस को देखते ही अपराधियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई और मुठभेड़ शुरू हो गई।मुठभेड़ के दौरान एक अपराधी के पैर में गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अपराधी की पहचान सुंदरम के रूप में की गई है। पुलिस के मुताबिक, अपराधी फायरिंग करते हुए मौके से भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस की घेराबंदी के कारण वे बच नहीं सके।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन अपराधियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। वहीं घायल अपराधी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटनास्थल की तलाशी के दौरान पुलिस को 1200 से अधिक जिंदा कारतूस मिले, जिसने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है।पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। इसी कारण वे भारी मात्रा में कारतूस के साथ एकत्रित हुए थे। फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि इतनी बड़ी संख्या में कारतूस कहां से लाए गए और उनका अगला निशाना क्या था।

More From Author

एडमिट कार्ड में लगा कुत्ते की तस्वी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

बिहार विकास में सबसे फिसड्डी: तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर तीखा हमला, आंकड़ों की लंबी सूची से घेरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
1:33 am, Mar 13, 2026
temperature icon 26°C
Mist
Humidity: 89 %
Pressure: 1007 mb
Wind: 4 mph
Wind Gust: 9 mph
Clouds: 25%
Visibility: 2.2 km
Sunrise: 6:01 am
Sunset: 5:57 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
2:00 am
temperature icon
22°/23°°C 0 mm 0% 3 mph 24% 1005 mb 0 cm
5:00 am
temperature icon
21°/25°°C 0 mm 0% 2 mph 23% 1007 mb 0 cm
8:00 am
temperature icon
28°/34°°C 0 mm 0% 2 mph 14% 1008 mb 0 cm
11:00 am
temperature icon
36°/39°°C 0 mm 0% 6 mph 8% 1005 mb 0 cm
2:00 pm
temperature icon
39°/39°°C 0 mm 0% 9 mph 6% 1002 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
29°/35°°C 0 mm 0% 6 mph 11% 1003 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
27°/28°°C 0 mm 0% 3 mph 17% 1005 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
23°/25°°C 0 mm 0% 4 mph 18% 1005 mb 0 cm