पटना में स्विफ्ट डिजायर से ठगी का रैकेट सक्रिय, गोवा से लौटे युवक को चतुराई से लूटा

पटना, 27 दिसम्बर (पटना डेस्क) पटना में एक बार फिर स्विफ्ट डिजायर गैंग सक्रिय हो गया है। यह गैंग पहले भी पटना जंक्शन के आसपास लोगों को फंसाने के लिए जाना जाता रहा है। नालंदा निवासी रामप्रवेश शर्मा शुक्रवार की शाम इस गैंग के शिकार बन गए।रामप्रवेश के मुताबिक, ट्रेन से उतरने के बाद पटना जंक्शन से बाहर आते ही एक व्यक्ति से बातचीत शुरू हुई। उसने रामप्रवेश से कहा कि वह भी नालंदा जा रहा है और दोनों साथ चलेंगे।

बातचीत के दौरान उसने कहा कि उनके भैया कार से रिसीव करने आए हैं और रामप्रवेश गाड़ी में बैठ जाएं।रामप्रवेश को मीठापुर तक ले जाने के बाद शातिरों ने कार में बैठाया और कई बार गोल-गोल घुमाया। बाईपास इलाके में कहा गया कि एक “मैडम” भी गाड़ी में बैठेंगी जिनके पास 1 करोड़ रुपए हैं। रामप्रवेश के पैसों का मैच न होने के लिए शातिरों ने उनसे 5000 रुपए नकद, मोबाइल, ATM कार्ड और पिन ले लिए।जैसे ही रामप्रवेश गाड़ी से उतरे, शातिर फरार हो गए।

उन्होंने बताया कि अब तक 1 लाख रुपए तक की ठगी हो चुकी है। रामप्रवेश गोवा से अपने साले के बेटे के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए लौट रहे थे। उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और मामले की जांच चल रही है।

More From Author

24 साल बाद चमत्कार: मृत समझे गए पिता जिंदा लौटे, परिवार में खुशी का लहर

बक्सर में भूमि अतिक्रमण हटाने और आंगनबाड़ी-केंद्रों के लिए समीक्षा बैठक, अधिकारियों को सख्त निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
5:20 pm, Mar 22, 2026
temperature icon 26°C
Mist
Humidity: 51 %
Pressure: 1010 mb
Wind: 3 mph
Wind Gust: 5 mph
Clouds: 50%
Visibility: 5 km
Sunrise: 5:52 am
Sunset: 6:02 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
6:00 pm
temperature icon
24°/25°°C 0 mm 0% 4 mph 47% 1011 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
23°/24°°C 0 mm 0% 2 mph 48% 1012 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
21°/23°°C 0 mm 0% 3 mph 53% 1010 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
20°/21°°C 0 mm 0% 4 mph 57% 1010 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
21°/26°°C 0 mm 0% 3 mph 50% 1012 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
28°/31°°C 0 mm 0% 2 mph 33% 1012 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 0% 2 mph 22% 1009 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 0% 1 mph 21% 1007 mb 0 cm