
पूर्णिया, 29 जनवरी (राजेश कुमार झा) शहर के एक बड़े व्यवसायी जवाहर यादव के पुत्र सूरज बिहारी की हत्या के बाद पब्लिक भी खुलकर बोलने लगी है.पब्लिक कह रही है कि पूर्णिया में फिर से गुंडा राज आ गया है.व्यापारी से लेकर आम लोगों में आक्रोश साफ दिखाई दे रहा है.शहर की स्थिति काफी तनावपूर्ण दिख रही है.जिले के हर गाली-मोहल्ले में बस एक ही चर्चा जोरों पर चल रही है.वो है सूरज बिहारी हत्याकांड.

एक तरफ जहां आमलोगों में दहशत है तो तो दूसरी तरफ आक्रोश भी साफ दिखाई दे रहा है.पब्लिक ने कहा कि पिछले 20 सालों से पूर्णिया काफी शांत हो चुका था.लोग 20 साल पहले का तांडव भूलने लगे थे.जहां 20 साल पहले पूर्णिया जिले में जिस तरह अपराधियों का राज चला करता था.जिले में अपराधियों की इतनी दहशत रहती थी कि लोग डर से महंगी कार तक नहीं खरीदते थे.लेकिन इन 20 सालों में सुशासन का राज कायम हुआ तो लोग खुलकर बड़ा-बड़ा इन्वेस्टमेंट किए.

महंगी-महंगी गाड़ियों में घूमने का शौक भी पूरा किए.जिले में विकास दिखने लगा.लेकिन इस मर्डर ने फिर से 20 साल पुरानी याद ताजा कर दी.पब्लिक ने कहा अब किसी भी कीमत पर गुंडाराज नहीं आने देंगे.अब पूर्णिया पुलिस को भी तत्कालीन एसपी सुधांशु कुमार की स्ट्रेटजी पर काम करना पड़ेगा.तभी जाकर इन अपराधियों का मनोबल गिरेगा और शांति बनेगी.

