
पूर्णिया, 20 जनवरी (राजेश कुमार झा) इन दिनों सरसी, चंपानगर और जानकीनगर स्मैक के काले कारोबार का बड़ा बाजार बन चुका है.अभी तक इन जगहों से कई बड़े स्नैक तस्कर आज जेल की सलाखों के पीछे है.कई तस्कर ने अपनी जगह और नाम बदल कर किसी और जगह में अपना धंधा कर रहे है.

बताते चलें कि पूर्णिया पुलिस को आज बड़ी सफलता मिली है. पूर्णिया पुलिस को जिस स्मैक बेचने वाले गैंग की पिछले एक साल से तलाश थी.उस गैंग को आज गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिल गई है.आज पूर्णिया पुलिस ने दीपक मेहता सहित उसके पूरे गैंग को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दीपक और उसका गैंग पिछले एक साल से स्मैक के धंधे में शामिल हो गया था.

जो हर हफ्ते 200 से 250 ग्राम स्मैक को बंगाल से लाता था और एक हफ्ते के अंदर उसे बेच देता था.जिससे दीपक और इसके गैंग का मनोबल काफी बढ़ गया था.पुलिस को भी इन लोगों की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तो थी.लेकिन ये लोग इतने शातिर तरीके से इस काम को करते थे कि पुलिस भी धोखा खा जाती थी.लेकिन पुलिस के बिछाए जाल में ये लोग फंस जायेंगे.शायद इसकी कल्पना भी दीपक और उसके गैंग को न थी.

