पुलिस सब-इंस्पेक्टर परीक्षा पर बक्सर में महाकवच, मोबाइल से लेकर सोशल मीडिया तक सख्त पहरा

बक्सर, 15 जनवरी (विक्रांत) बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की ओर से आयोजित पुलिस अवर निरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर बक्सर जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। 18 और 21 जनवरी 2026 को होने वाली लिखित परीक्षा को कदाचार मुक्त और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए गुरुवार को समाहरणालय सभाकक्ष में जिला दंडाधिकारी साहिला और पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने संयुक्त ब्रीफिंग कर अधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश दिए।1799 रिक्त पदों के लिए यह परीक्षा दो-दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10 से 12 बजे और दूसरी पाली दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

दोनों तिथियों और पालियों में अलग-अलग अभ्यर्थी और अलग प्रश्नपत्र होंगे। परीक्षा में सामान्य अध्ययन और समसामयिक विषयों से 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे।प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से डेढ़ घंटे पहले सघन तलाशी के बाद ही प्रवेश मिलेगा। परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट पहले केंद्र के गेट बंद कर दिए जाएंगे। मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ, कैलकुलेटर या किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के साथ पकड़े जाने पर अभ्यर्थी को तुरंत परीक्षा से वंचित कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।हर परीक्षा केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट, पुलिस बल, उड़न दस्ता और पर्याप्त संख्या में वीक्षकों की तैनाती होगी। केंद्रों के 200 मीटर दायरे में धारा-163 लागू रहेगी और फोटोस्टेट की दुकानें बंद रहेंगी। होटल, लॉज और कोचिंग संस्थानों पर भी विशेष निगरानी रखी जाएगी ताकि इम्परसोनेशन या कदाचार की कोई गुंजाइश न रहे।रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर हेल्पलाइन काउंटर बनाए जाएंगे, जिससे बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों को मार्गदर्शन मिल सके।

यातायात, बिजली आपूर्ति, अग्निशमन और चिकित्सा सेवाएं अलर्ट मोड पर रहेंगी। सोशल मीडिया पर भी साइबर थाना की पैनी नजर रहेगी।प्रशासन ने दो टूक कहा कि परीक्षा में गड़बड़ी करने वालों पर बिहार परीक्षा संचालन अधिनियम, लोक परीक्षा अनुचित साधन निवारण अधिनियम 2024 और भारतीय न्याय संहिता के तहत कठोर कार्रवाई होगी। बक्सर में इस बार पुलिस भर्ती परीक्षा पूरी पारदर्शिता और सख्ती के साथ कराने का दावा किया गया है।

More From Author

सीमांचल के नाम सत्ता की शर्त, ओवैसी का नीतीश सरकार को समर्थन का ऐलान

डुमरांव में अफसरों की क्लास, एक हफ्ते में शिकायत निपटाओ वरना कार्रवाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
11:58 am, Mar 22, 2026
temperature icon 22°C
Mist
Humidity: 73 %
Pressure: 1014 mb
Wind: 7 mph
Wind Gust: 8 mph
Clouds: 75%
Visibility: 3 km
Sunrise: 5:52 am
Sunset: 6:02 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
12:00 pm
temperature icon
27°/27°°C 0 mm 0% 4 mph 38% 1011 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
27°/27°°C 0 mm 0% 2 mph 37% 1009 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
23°/25°°C 0 mm 0% 4 mph 45% 1011 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
22°/23°°C 0 mm 0% 5 mph 49% 1012 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
21°/22°°C 0 mm 0% 6 mph 52% 1010 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
20°/20°°C 0 mm 0% 3 mph 56% 1010 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
21°/26°°C 0 mm 0% 3 mph 47% 1013 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
28°/31°°C 0 mm 0% 5 mph 30% 1012 mb 0 cm