मछली की गाड़ी से तकरीबन 60 लाख से अधिक की लायी जा रही थी शराब…हंगामा कर पुलिस की चंगुल से जबरदस्ती छुड़ा कर ले गए शराब…पढ़ें पूरी खबर

पूर्णिया, 11 दिसंबर (राजेश कुमार झा) इन दिनों शराब माफियाओं ने शराब के नए तरीके ईजाद कर लिए है. जिसमें शराब माफियाओं ने अब मछली की गाड़ियों को अपना निशाना बनाते हुए. उनसे साठ गांठ कर शराब को बड़े आराम से पूर्णिया सहित पूरे बिहार में ले जाने का नया तरीका खोज लिया है.

लेकिन पूर्णिया पुलिस की मौजूदगी की वजह से शराब माफियाओं का ये चाल पूर्णिया में कामयाब नहीं होता दिख शराब माफियाओं ने बहुत बड़ी चाल चलने की कोशिश की.लेकिन संयोग से शराब माफियाओं की ये चाल भी कामयाब नहीं हो सकी.बताते चलें कि बीती रात बायसी थानाक्षेत्र के डंगराहा ओपी के पास एक घटना का सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हुआ.हालांकि बिफोरप्रिंट डिजिटल इस तरह की किसी भी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.वायरल वीडियो में एक शख्स ये कह रहा है कि डांगराहा पुलिस की मनमानी ऐसी है कि वो अपनी वर्दी का धौंस दिखाते हुए कुछ गाड़ियों को रोककर जबरदस्ती पैसे वसूली कर रहे है.नहीं देने पर झूठा आरोप लगा कर जेल भेजने की धमकी देते है. जिसको लेकर मछली गाड़ी वालों और पुलिस के बीच कहासुनी का वीडियो बनाने लगा.लेकिन जब बात जब बिगड़ने लगी तो मछली गाड़ी वालों ने काफी लोगों को इकट्ठा कर पुलिस को ही खदेड़ दिया. बिफोरप्रिंट डिजिटल जब इस वायरल वीडियो की सत्यता जानने की कोशिश की तो पता चला कि बायसी पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी कि शराब माफियाओं की सांठ गांठ में मछली की गाड़ियों में अवैध रूप से शराब मंगाई जा रही है.इसी सूचना के तहत बंगाल से आ रही सभी मछलियों की गाड़ियों को डांगराहा चेकपोस्ट पर सभी गाड़ियों को रोका गया.जैसे ही पुलिस ने मछली वाली गाड़ियों को रोकी तो तत्काल इसकी सूचना शराब माफियाओं तक पहुंच गई.शराब माफियाओं ने आनन फानन में डांगराहा के आसपास बहुत से असामाजिक तत्वों को इकट्ठा कर पुलिस से उलझ कर गाड़ियों को निकाल लिया. इसमें पुलिस का झूठा वीडियो बनाकर वीडियो को वायरल कर दिया.और पुलिस को लाठी डंडे से खदेड़ कर अपनी सभी मछली की गाड़ियों को लेकर निकल लिए.जानकारी के मुताबिक तकरीबन 60 लाख से अधिक मूल्य की थी शराब.फिलहाल पुलिस ने पूरी घटना की जांच शुरू कर दी है.

More From Author

मैं अपने बाप के पैसे का पीता हूँ…जब मेरे बाप को कोई दिक्कत नहीं तो तुमको क्यों तकलीफ…स्मैक के नशे ने छीन ली तीन मासूम सी जिंदगी…पढ़ें पूरी खबर

मामूली पद लेकिन अरबों की दौलत, सोनपुर मंडल के पार्सल बाबू और टिकट बुकिंग क्लर्क रहे संजीत कुमार का काला सच्च

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
7:00 pm, Feb 4, 2026
temperature icon 21°C
Mist
Humidity: 64 %
Pressure: 1017 mb
Wind: 8 mph
Wind Gust: 17 mph
Clouds: 0%
Visibility: 4 km
Sunrise: 6:31 am
Sunset: 5:36 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
7:00 pm
temperature icon
17°/18°°C 0 mm 0% 8 mph 51% 1017 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
13°/15°°C 0 mm 0% 8 mph 57% 1016 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
11°/13°°C 0 mm 0% 7 mph 63% 1016 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
11°/16°°C 0 mm 0% 9 mph 61% 1018 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
19°/24°°C 0 mm 0% 12 mph 37% 1019 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
25°/26°°C 0 mm 0% 13 mph 25% 1016 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
20°/26°°C 0 mm 0% 11 mph 32% 1014 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
16°/18°°C 0 mm 0% 8 mph 45% 1016 mb 0 cm