
पूर्णिया:-12 अप्रैल(राजेश कुमार झा)बिहार में अब तक की सबसे बड़ी सड़क दुर्घटना में कुल 13 लोग काल के गाल में शमा गए.20 से अधिक घायल है,जो अभी जिंदगी और मौत से जूझ रहे है.मौत का ऐसा मंजर शायद ही किसी ने देखा होगा.खून से लथपथ फोरलेन की सड़कें. महिला,पुरुष एवं बच्चों की चीत्कार से मानो जैसे पूरा आसमान ही फट जाएगा. इतनी भयानक दुर्घटना की ईश्वर ने भी कल्पना नहीं की होगी.लेकिन होनी को कौन टाल सकता है.बताते चलें कि एक पिकअप वैन तकरीबन 32 महिला,पुरुष एवं बच्चों को लेकर झारखंड से पूर्णिया रानीपतरा आ रही थी.शाम के तकरीबन 7 बजे के आसपास पूर्णिया से भागलपुर जाने वाली यात्रियों से भरी एक बस ने कोढ़ा गेड़ाबाड़ी के पास पिकअप वैन को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि मौके पर ही 9 लोगों की मृत्यु हो गई.टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आसपास के लोग अविलंब इकट्ठा हो गए.देखते ही देखते पूर्णिया और कटिहार से अविलंब 8-8 एंबुलेंस पहुंच गए.घायलों को बेहतर इलाज के लिए अविलंब पूर्णिया के जीएमसीएच लाया गया.जहां घायलों का इलाज अविलंब शुरू कर दिया गया.चार लोगों की मौत अस्पताल लाने के क्रम में एवं इलाज के दौरान हो गई.फिलहाल जीएमसीएच में डाक्टरों की देख-रेख में बाकी घायलों का इलाज चल रहा है.

