पूर्वी चंपारण के विराट रामायण मंदिर में स्थापित होगा 210 मीट्रिक टन का विश्व का सबसे बड़ा शिवलिंग, तमिलनाडु से अब तक लगभग 1635 किलोमीटर की यात्रा पूरी, 4 जनवरी तक पहुंचेगा चंपारण

पटना, 16 दिसम्बर (पटना डेस्क) विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग का ऐतिहासिक सफर अपने अंतिम चरण में है। करीब 210 मीट्रिक टन वजनी यह विशाल शिवलिंग 4 जनवरी तक बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के चकिया स्थित विराट रामायण मंदिर पहुंचेगा। नए साल में फरवरी तक इसके मंदिर परिसर में स्थापित होने की संभावना जताई जा रही है। अब तक यह शिवलिंग लगभग 1635 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर चुका है।

तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र से होते हुए यह मध्य प्रदेश पहुंच चुका है। यहां से उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगा, जहां बनारस समेत कई स्थानों पर भव्य स्वागत की तैयारी है। इसके बाद मोहनिया मार्ग से शिवलिंग बिहार में प्रवेश करेगा।महावीर स्थान न्यास समिति के सचिव सायण कुणाल ने बताया कि यात्रा के दौरान जहां-जहां शिवलिंग रुक रहा है, वहां भक्तों की भारी भीड़ पूजा-अर्चना के लिए उमड़ पड़ रही है। बिहार में आरा, सकड्डी, छपरा, मसरख, मोहम्मदपुर, कजरिया और केसरिया सहित 10 से 15 स्थानों पर स्वागत समारोह प्रस्तावित हैं।33 फीट ऊंचा यह शिवलिंग तमिलनाडु के महाबलीपुरम में दस वर्षों में तैयार किया गया है। ब्लैक ग्रेनाइट से बने इस शिवलिंग पर 108 सहस्त्रलिंगम अंकित हैं। करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से बने इस शिवलिंग को 21 नवंबर को 96 चक्का वाले ट्रक से रवाना किया गया था।महावीर मंदिर न्यास समिति द्वारा निर्मित विराट रामायण मंदिर आचार्य किशोर कुणाल का ड्रीम प्रोजेक्ट है, जो पूर्ण होने पर विश्व का सबसे बड़ा मंदिर होगा।

More From Author

‘सात निश्चय योजना-3’ से नीतीश का बड़ा दांव, रोजगार से निवेश तक बदलेगा बिहार का भविष्य

प्रहार दिवस पर स्वयंसेवकों ने प्रहार कर 1971 के शहीदों को किया नमन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
6:48 pm, Mar 22, 2026
temperature icon 25°C
Mist
Humidity: 54 %
Pressure: 1011 mb
Wind: 4 mph
Wind Gust: 7 mph
Clouds: 25%
Visibility: 4.5 km
Sunrise: 5:52 am
Sunset: 6:02 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
7:00 pm
temperature icon
24°/24°°C 0 mm 0% 4 mph 48% 1012 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
21°/23°°C 0 mm 0% 3 mph 53% 1010 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
20°/21°°C 0 mm 0% 4 mph 57% 1010 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
21°/26°°C 0 mm 0% 3 mph 50% 1012 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
28°/31°°C 0 mm 0% 2 mph 33% 1012 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 0% 2 mph 22% 1009 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 0% 1 mph 21% 1007 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
28°/29°°C 0 mm 0% 2 mph 27% 1008 mb 0 cm