समस्तीपुर, 22 सितम्बर (मोहम्मद जमशेद) मोरवा प्रखंड के वनवीरा पंचायत में रविवार को एक भावुक क्षण देखने को मिला जब मोरवा विधायक रणविजय साहू ने पूर्व मुखिया सह प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष नारायण शर्मा की प्रतिमा का अनावरण किया।
पिछले वर्ष समाजसेवा के दौरान नारायण शर्मा की हत्या कर दी गई थी। उनकी स्मृति में स्थानीय ग्रामीणों के अनुरोध पर विधायक द्वारा प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की गई थी, जिसे अब पूरा किया गया।

अनावरण समारोह में विधायक रणविजय साहू के साथ-साथ वर्तमान मुखिया विनीता देवी (स्वर्गीय नारायण शर्मा की पत्नी), मुखिया संघ अध्यक्ष प्रिय रंजन गोपाल, वरुण कुमार सिंह, दिलीप कुमार शर्मा और राजद प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना कुमार यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर प्रतिमा का उद्घाटन किया।
इस मौके पर पंसस चंदन साह, सरपंच हरेंद्र पंडित, मनोज कुमार राय, रत्नेश राय, बबलू यादव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य लोग और सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे। आयोजन स्थल पर श्रद्धा और सम्मान का वातावरण देखने को मिला।

