प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को इस्राइल के दो दिवसीय दौरे पर देश की संसद ‘नेसेट’ को संबोधित किया

पीएम नरेंद्र मोदी इस्राइली संसद को संबोधित करने वाले पहले भारतीय पीएम बने। इस्राइली संसद की ओर से पीएम मोदी को ‘स्पीकर ऑफ द नेसेट’ का सर्वोच्च सम्मान मिला।

भारत और इस्राइल के बीच रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने में उनके असाधारण योगदान को मान्यता देते हुए पीएम मोदी को ‘स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल’ से सम्मानित किया गया। इस्राइली संसद में प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद नेसेट के अध्यक्ष अमीर ओहाना ने उन्हें यह सम्मान दिया।इससे पहले 2018 में प्रधानमंत्री मोदी को ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फलस्तीन से सम्मानित किया गया, जो विदेशी नेताओं के लिए सर्वोच्च फलस्तीनी सम्मान है। पीएम मोदी ने इस्राइल में हमास की ओर से सात अक्तूबर को किए गए नरसंहार की कड़ी निंदा की। पीएम मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि उनका देश इस्राइल के प्रति सहानुभूति रखता है। उन्होंने कहा कि हम आपकी पीड़ा को समझते हैं। भारत इस समय और भविष्य में भी पूरी दृढ़ता के साथ इस्राइल के साथ खड़ा है।इस्राइल की संसद ने आज अपने संबोधन के दौरान भारत के प्रधानमंत्री को ‘स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल’ से सम्मानित किया। भारतीय प्रधानमंत्री यह पदक प्राप्त करने वाले पहले नेता है। यह नेसेट का सर्वोच्च सम्मान है। यह पदक भारत और इस्राइल के बीच रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने में प्रधानमंत्री के व्यक्तिगत नेतृत्व के माध्यम से किए गए असाधारण योगदान की मान्यता में प्रदान किया गया है।प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत आतंकवाद विरोधी सभी कार्रवाइयों में इस्राइल के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा। उन्होंने कहा कि आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए निरंतर और समन्वित वैश्विक कार्रवाई की आवश्यकता है। भारत क्षेत्रीय शांति और स्थिरता में योगदान देने वाले सभी प्रयासों का समर्थन करता है।

More From Author

समस्तीपुर पहुंचे प्रशांत किशोर, सरकार को आंदोलन की चेतावनी

मनाली में पूर्व CM चंपाई सोरेन के पोते की रहस्यमयी मौत, 21 साल के वीर का पार्थिव शरीर जमशेदपुर पहुंचा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
4:21 am, Feb 27, 2026
temperature icon 17°C
Mist
Humidity: 72 %
Pressure: 1007 mb
Wind: 6 mph
Wind Gust: 12 mph
Clouds: 0%
Visibility: 2.5 km
Sunrise: 6:15 am
Sunset: 5:50 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
5:00 am
temperature icon
14°/17°°C 0 mm 0% 5 mph 30% 1009 mb 0 cm
8:00 am
temperature icon
21°/27°°C 0 mm 0% 6 mph 19% 1011 mb 0 cm
11:00 am
temperature icon
29°/31°°C 0 mm 0% 8 mph 14% 1008 mb 0 cm
2:00 pm
temperature icon
30°/31°°C 0 mm 0% 10 mph 13% 1005 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
22°/26°°C 0 mm 0% 6 mph 22% 1006 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
20°/21°°C 0 mm 0% 2 mph 26% 1006 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
17°/18°°C 0 mm 0% 5 mph 30% 1006 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
15°/16°°C 0 mm 0% 6 mph 32% 1005 mb 0 cm