
पूर्णिया:-09 मार्च(राजेश कुमार झा)समाहरणालय पूर्णिया के महानंदा सभागार में अंशुल कुमार जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में माननीय मुख्यमंत्री बिहार का पूर्णिया में दिनांक 12 मार्च 2026 को संभावित समृद्धि यात्रा के दृष्टिगत सोमवार को संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं वरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई.जिला पदाधिकारी द्वारा समृद्धि यात्रा की अद्यतन तैयारियों की कार्य प्रगति को लेकर संबंधित विभागीय पदाधिकारियों के साथ बिंदुवार विस्तृत समीक्षा की गई.स्मृद्धि यात्रा के दौरान माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा वरीय पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक और जनसंवाद का कार्यक्रम निर्धारित है.माननीय मुख्यमंत्री जी पूर्णिया स्मृद्धि यात्रा के दौरान नव निर्मित डेयरी मत्स्य पशुपालन संसाधन विभाग,जिला स्तरीय संसाधन प्रशिक्षण केंद्र जिला पूर्णिया में संबंधित विभागों द्वारा लगाए गए सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी एवं विकास योजनाओं के स्टॉल का निरीक्षण का कार्यक्रम निर्धारित है.इसके तत्पश्चात माननीय मुख्यमंत्री जी रंगभूमि मैदान इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे.उक्त कार्यक्रम के पूर्व माननीय मुख्यमंत्री जी का मां पूर्णन देवी मंदिर पूर्णिया में पूजा अर्चना का कार्यक्रम निर्धारित है.माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा पूर्णिया जिला के विकास के लिए प्रगति यात्रा के दौरान घोषणा किए गए विभिन्न योजनाएं जो पूर्ण है उसका उद्घाटन और नई योजनाओं का शिलान्यास कार्यक्रम की निर्धारित है.समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि स्मृद्धि यात्रा के दौरान माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा उद्घाटन एवं शिलान्यास किये जाने वालें योजनाओं की सभी आवश्यक तैयारी निर्धारित समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण पूरा करना सुनिश्चित करें.जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा स्मृद्धि यात्रा के दौरान संबंधित वरीय पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक एवं जनसंवाद कार्यक्रम निर्धारित है.जिसको लेकर संबंधित पदाधिकारी को त्वरित गति से गुणवत्तापूर्ण कार्य ससमय करने का निर्देश दिया गया बैठक में उप विकास आयुक्त अंजनि कुमार,अपर समाहर्ता राजस्व,विधि व्यवस्था,आपदा तथा अपर समाहर्ता विभागीय जांच,सहित सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

