बक्सर, 11 दिसंबर (विक्रांत) बक्सर की नई जिलाधिकारी सहिला ने मंगलवार को पदभार ग्रहण करते ही प्रशासनिक गलियारों में नई ऊर्जा का संचार कर दिया। वर्ष 2018 बैच की आईएएस अधिकारी सहिला ने यह जिम्मेदारी डॉ. विद्यानंद सिंह (IAS) से प्राप्त की। कार्यभार ग्रहण के बाद समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित सम्मान समारोह में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

कार्यक्रम का संचालन आलमा मुख्तार, EDC ने किया।इस अवसर पर एडीएम, एसडीओ डुमरांव-बक्सर सहित सभी जिलास्तरीय अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। नई जिलाधिकारी सहिला ने अधिकारियों और कर्मचारियों से टीम भावना और बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

उन्होंने जिले के समग्र विकास और सुशासन को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए जनता को पारदर्शी प्रशासन का भरोसा दिया। समारोह सौहार्दपूर्ण और गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ।

