बक्सर में रोजगार के लिए सुनहरा मौका: 300 पदों के लिए कैंपस प्लेसमेंट, 21,500 रुपये तक सैलरी

बक्सर, 16 मार्च (विक्रांत) युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर सामने आया है। गवर्नमेंट विमेंस इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट बक्सर में 18 मार्च 2026 को एक दिवसीय कैंपस प्लेसमेंट सेलेक्शन कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन बिहार सरकार के युवा रोजगार एवं कौशल विभाग के तत्वावधान में किया जा रहा है, जिसमें देश की प्रतिष्ठित कंपनी जबिल सर्किट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड भाग लेगी। खास बात यह है कि यह प्लेसमेंट प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क होगी।

संस्थान से मिली जानकारी के अनुसार कंपनी द्वारा कुल 300 पदों पर भर्ती की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को असेंबली लाइन ऑपरेटर और क्वालिटी चेकर पदों पर नियुक्त किया जाएगा। इन पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को लगभग 21,500 रुपये सीटीसी का वेतन मिलेगा और कार्यस्थल महाराष्ट्र के राजनगांव, पुणे में होगा।

इस कैंपस प्लेसमेंट में 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। शैक्षणिक योग्यता के रूप में मैट्रिक, इंटर, आईटीआई, डिप्लोमा तथा ग्रेजुएशन पास युवक-युवतियां आवेदन कर सकते हैं।संस्थान के प्राचार्य मो. मसूद राशिद ने इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे 18 मार्च को सुबह 10 बजे तक संस्थान परिसर में पहुंचकर चयन प्रक्रिया में भाग लें। अभ्यर्थियों को अपने साथ आधार कार्ड, पैन कार्ड, बायोडाटा, पासपोर्ट साइज फोटो तथा सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र लेकर आना अनिवार्य होगा। उन्होंने युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाकर रोजगार पाने की अपील की है।

More From Author

सबौर में सजा ‘किसानों का महाकुंभ’: राष्ट्रीय किसान मेला 2026 का भव्य आगाज, नई तकनीक और नवाचारों से रूबरू हुए हजारों किसान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
1:08 am, Mar 17, 2026
temperature icon 24°C
Mist
Humidity: 44 %
Pressure: 1007 mb
Wind: 7 mph
Wind Gust: 14 mph
Clouds: 25%
Visibility: 3.5 km
Sunrise: 5:57 am
Sunset: 5:59 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
2:00 am
temperature icon
22°/23°°C 0 mm 0% 5 mph 30% 1006 mb 0 cm
5:00 am
temperature icon
22°/25°°C 0 mm 0% 7 mph 32% 1008 mb 0 cm
8:00 am
temperature icon
28°/33°°C 0 mm 0% 10 mph 26% 1009 mb 0 cm
11:00 am
temperature icon
35°/37°°C 0 mm 0% 5 mph 14% 1006 mb 0 cm
2:00 pm
temperature icon
37°/38°°C 0 mm 0% 10 mph 9% 1003 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
29°/34°°C 0 mm 0% 7 mph 13% 1004 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
26°/28°°C 0 mm 0% 5 mph 17% 1006 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
23°/24°°C 0 mm 0% 3 mph 21% 1006 mb 0 cm