बक्सर, 22 अक्तूबर (विक्रांत) बिहार विधानसभा निर्वाचन 2025 की तैयारियों की समीक्षा के क्रम में सामान्य प्रेक्षक श्री प्रभजोत सिंह (IAS) ने मंगलवार को ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र (संख्या 199) के अंतर्गत छह मतदान केंद्रों 262, 265, 266, 267, 268 और 269 का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान श्री सिंह ने Assured Minimum Facilities (AMF) जैसे स्वच्छ पेयजल, प्रकाश, शौचालय, रैंप और बैठने की व्यवस्था की स्थिति का अवलोकन किया। उन्होंने विशेष रूप से विकलांग मतदाताओं (PwD) के लिए की गई तैयारियों का भी गहन निरीक्षण किया और समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सुझाव दिए।
प्रेक्षक ने कहा कि दिव्यांग, वरिष्ठ नागरिकों एवं महिला मतदाताओं की सुविधा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए और सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी होनी चाहिए। उन्होंने AMF चेकलिस्ट का भी परीक्षण किया और मौके पर मौजूद पदाधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली।
इसके साथ ही श्री सिंह ने निर्देश दिया कि SVEEP गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जाए, ताकि आगामी 6 नवंबर को अधिक से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें। निरीक्षण के दौरान AERO एवं संबंधित सेक्टर पदाधिकारी उपस्थित रहे।

