
जिला पदाधिकारी द्वारा 14 चापाकल मरम्मति दल को हरी झण्डी दिखाकर किया गया रवाना :-
पूर्णिया:-09 मार्च(राजेश कुमार झा)ज्ञातव्य हो कि पूर्णिया जिले के 14 प्रखण्डों के लिए प्रखंडवार चापाकल मरम्मती दल बनाया गया है। जिनके द्वारा आगामी गर्मी के दौरान साधारण मरम्मति हेतु बंद पड़े सरकारी चापाकलों की मरम्मति कर ठीक किया जाएगा। इसी कड़ी में सोमवार को जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० द्वारा समाहरणालय परिसर से चापाकल मरम्मती दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।यदि संबंधित प्रखण्डों में मरमती के कारण चापाकल बंद है तो 14 प्रखण्डों के लिए प्रखंडवार चापाकल मरमति हेतु कनीय अभियंता का मोबाइल नंबर क्रमशः पूर्णिया पूर्व-9939312505,श्रीनगर -7903451889,जलालगढ़-7488651058,कसबा-8210108001,डगरुआ -7903944142,बायसी-6201427132,अमौर-7550932889,बैसा-7004744909,धमदाहा-7488067847,के0 नगर-9117331398,बनमनखी-9872440585,बी0 कोठी-9097011192,भवानीपुर-9155197858,रुपौली-9155197858 है। संबंधित नागरिक उक्त संबंधित मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर बंद पड़े चापाकलों की मरम्मती कराने की सूचना दे सकते हैं अथवा जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या-06454-242531 नंबर पर चापाकल मरम्मति से संबंधित शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

