
पूर्णिया, 21 दिसंबर (राजेश कुमार झा) बढ़ती ठंड एवं शीतलहर की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी पूर्णिया अंशुल कुमार के द्वारा जिला के सभी अंचलों,नगर पंचायतों में अंचलाधिकारियों/ नगर कार्यपालक पदाधिकारी को विभिन्न प्रमुख चौराहों,बस स्टैंड एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की समुचित व्यवस्था हेतु निदेशित किया गया है.इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस,विशेषकर गरीब,असहाय,वृद्ध एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को कड़ाके की ठंड से राहत प्रदान करना है.

जिला प्रशासन द्वारा शीतलहर से बचाव हेतु निरंतर निगरानी की जा रही है तथा आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त कदम भी उठाए जाएंगे.जिला प्रशासन सभी लोगों से अपील करती है कीअनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें,यथासंभव घर के अंदर ही सुरक्षित रहें.यदि घर से बाहर जाना आवश्यक हो,तो गर्म कपड़े पहनकर ही निकलें.सिर,चेहरा,हाथ और पैर को गर्म कपड़ों से अच्छी तरह ढकें.शरीर में गर्मी बनाए रखने के लिए पौष्टिक आहार एवं गर्म पेय पदार्थों का सेवन अवश्य करें.

