बसरा बंदरगाह के पास जहाज पर भीषण हमला, भागलपुर के मरीन इंजीनियर की मौत

पटना, 13 मार्च (अविनाश कुमार) ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच जारी भीषण संघर्ष के बीच भारत, खासकर बिहार के लिए बेहद दुखद खबर सामने आई है। भागलपुर जिले के रानिबिमिया गांव के निवासी और मरीन इंजीनियर देवनंदन प्रसाद सिंह (50) की इराक के बसरा बंदरगाह के पास एक तेल टैंकर पर हुए विस्फोटक हमले में मौत हो गई। वह अंतरराष्ट्रीय शिपिंग कंपनी के तेल टैंकर MT Safesea Vishnu पर एडिशनल चीफ इंजीनियर के रूप में कार्यरत थे।

जानकारी के मुताबिक, बुधवार रात करीब 9 बजे खोर अल ज़ुबैर बंदरगाह के पास जहाज पर 48 हजार मीट्रिक टन नैफ्था लोड किया जा रहा था। इसी दौरान एक बिना चालक वाली सफेद स्पीडबोट जहाज के दाईं ओर से टकरा गई। स्पीडबोट में भारी मात्रा में विस्फोटक भरा था, जिससे जोरदार धमाका हुआ और जहाज में भीषण आग लग गई।धमाके के बाद जहाज पर अफरातफरी मच गई। कई क्रू सदस्यों ने जान बचाने के लिए समुद्र में छलांग लगा दी। इराकी कोस्ट गार्ड ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर 28 लोगों को सुरक्षित बचा लिया, जिनमें 16 भारतीय और 12 फिलीपींस के नागरिक शामिल हैं।

हालांकि देवनंदन प्रसाद सिंह इस हादसे में जान नहीं बचा सके।परिजनों के अनुसार, घटना से कुछ समय पहले उन्होंने परिवार से संक्षिप्त बातचीत की थी और ड्यूटी पर होने के कारण बाद में बात करने को कहा था। अगले दिन कंपनी अधिकारियों से हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। गांव और परिजनों में गहरा शोक व्याप्त है।

More From Author

समृद्धि यात्रा के दौरान राज्यसभा जाने के मुद्दे पर तो कुछ नहीं बोले,लेकिन जदयू पार्टी पर उन्होंने कहा

कमर्शियल सिलेंडर की जगह घरेलू सिलेंडर से चल रहा है शहर के कई बड़े-बड़े रेस्टोरेंट का कारोबार… आखिर कहां से इन रेस्टोरेंट को मिल रही सप्लाई,जिला प्रशासन के मौन पर सवाल?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
1:14 am, Mar 14, 2026
temperature icon 24°C
Mist
Humidity: 69 %
Pressure: 1007 mb
Wind: 4 mph
Wind Gust: 8 mph
Clouds: 50%
Visibility: 3.5 km
Sunrise: 6:00 am
Sunset: 5:58 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
2:00 am
temperature icon
22°/23°°C 0 mm 0% 4 mph 20% 1005 mb 0 cm
5:00 am
temperature icon
22°/26°°C 0 mm 0% 3 mph 21% 1007 mb 0 cm
8:00 am
temperature icon
29°/34°°C 0 mm 0% 4 mph 15% 1009 mb 0 cm
11:00 am
temperature icon
36°/39°°C 0 mm 0% 8 mph 11% 1007 mb 0 cm
2:00 pm
temperature icon
38°/39°°C 0 mm 0% 11 mph 8% 1004 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
30°/35°°C 0 mm 0% 5 mph 13% 1005 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
27°/29°°C 0 mm 0% 4 mph 17% 1007 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
23°/26°°C 0 mm 0% 7 mph 24% 1006 mb 0 cm