
पटना, 12 जनवरी (पटना डेस्क) बिहार के बांका जिले से रिश्तों की मर्यादा तोड़ देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। 55 वर्षीय खुशबू देवी को 30 साल के युवक से ऐसा प्यार हुआ कि वह परिवार, बच्चे और समाज सबकुछ छोड़ने को तैयार हो गई। अमरपुर बस स्टैंड पर महिला अपने प्रेमी को बाहों में भरकर बार-बार कहती रही—यही मेरा पति है, इसके बिना नहीं रह सकती।

महिला तीन बच्चों की मां है। उसके दो बेटे दिल्ली में काम करते हैं, जबकि वह छोटे बेटे और बहू के साथ रहती थी। बेटे का आरोप है कि मां बहू के गहने भी प्रेमी को दे चुकी है। छह महीने पहले तक सब सामान्य था, लेकिन बाद में मां का व्यवहार बदला, फोन पर घंटों बातें और घर से गायब होना शुरू हो गया।रविवार को सूचना मिली कि खुशबू देवी वकील मंडल नाम के युवक के साथ बस स्टैंड पर है। दोनों भागलपुर होते हुए लुधियाना जाने की तैयारी में थे। रोकने पर महिला ने हंगामा कर दिया और शादी का दावा किया।

पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को थाने ले गई। थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा के अनुसार, फिलहाल किसी पक्ष से आवेदन नहीं मिला है, जांच जारी है।

