पूर्णिया, 17 अक्तूबर (राजेश कुमार झा) बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. लोकतंत्र के इस महापर्व में उम्मीदवार अपना भाग्य आजमाने के लिए जनता को रिझाने के लिए निकल चुके है. जनता भी अपने उम्मीदवार को चुनने के लिए मन बनाना शुरू कर दिया है.लेकिन हार जीत का फैसला 14 नवम्बर को आएगा.बताते चलें कि लोकतंत्र के इस महापर्व में आज नामांकन का पांचवां दिन है.आज यानि पांचवे दिन तक कुल 19 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया है.

चौथे दिन धमदाहा से राजद उम्मीदवार संतोष कुशवाहा और रूपौली से राजद उम्मीदवार बीमा भारती ने अपना नामांकन दाखिल किया.कसबा से भाजपा के पूर्व विधायक ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया.आज पांचवे दिन धमदाहा से बिहार सरकार के कद्दावर मंत्री लेशी सिंह ने आज छठी बार अपना नामांकन दाखिल किया. पूर्णिया सदर सीट से भाजपा उम्मीदवार एवं वर्तमान विधायक विजय खेमका ने तीसरी बार अपना नामांकन दर्ज किया.

बनमनखी से भाजपा उम्मीदवार एवं वर्तमान विधायक कृष्ण कुमार ऋषि ने अपना नामांकन दाखिल किया.बताते चलें कि आज नामांकन के पांचवे दिन वर्तमान धमदाहा विधायक बिहार सरकार के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री लेशी सिंह ने अपने आपार जनसमर्थन के साथ अपना नामांकन दाखिल किया.अपने सादगी के लिए जाने जानी वाली लेशी सिंह जब अपना नामांकन के लिए घर से पैदल ही निकली तो देखते ही देखते कारवां बनता गया.और धीरे धीरे ये कारवां इतना बड़ा बन गया कि तकरीबन 12 किलोमीटर लंबा जनसैलाब बन गया.

जनता का इतना प्यार और आशीर्वाद देख बहुत भावुक हो गई लेशी सिंह.उन्होंने हाथ जोड़ प्रणाम कर जनता का अभिवादन किया.मीडिया को संबोधित करते हुए लेशी सिंह ने इशारे ही इशारे में कही कि जिनको मैने लोकसभा में रूपौली और धमदाहा से जीत दिलवाई. आज वही जनता के बीच मेरे खिलाफ खड़े है.उन्होंने आगे बोलते हुए बोली कि ये प्रजातंत्र है.कोई भी कहीं से भी खड़ा हो सकता है.ये तो जनता को तय करना है कि वो किसे चुनते है. बताते चलें कि लेशी सिंह के नामांकन के बाद समर्थकों में काफी उत्साह था.जनता इतनी उत्साहित थी कि चारों तरफ बाहरी भगाओ और धमदाहा बचाओ का नारा गूंजने लगा.

