बिहटा में फिल्मी स्टाइल में चलती स्कॉर्पियो पर ईंट, पत्थर बरसाकर अपराधियों ने लूटे 11लाख रुपए और सोने को दो चेन

पटना, 03 दिसम्बर, (पटना डेस्क) राजधानी पटना से सटे बिहटा थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब हथियारबंद अपराधियों ने फिल्मी अंदाज में एक सनसनीखेज लूट की वारदात को अंजाम दिया। चलती स्कॉर्पियो को ओवरटेक कर बदमाशों ने अचानक उस पर ईंट–पत्थरों की बारिश कर दी। जैसे ही गाड़ी रुकने को मजबूर हुई, अपराधियों ने करीब 11 लाख रुपये नकद और सोने की दो चेन लूट ली।

वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश बेखौफ फायरिंग करते हुए फरार हो गए, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई।घटना बिहटा के विशंभरपुर पेट्रोल पंप के पास हुई। पीड़ित अभिषेक कुमार, जो जमीन कारोबारी बताए जा रहे हैं, अपने एक साथी के साथ स्कॉर्पियो से दानापुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन से चार बदमाशों ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक किया और अचानक हमला बोल दिया। अभिषेक के अनुसार, अपराधियों ने पहले गाड़ी पर ईंट–पत्थर फेंककर उसे नुकसान पहुंचाया, जिससे वे नियंत्रण खो बैठे। इसके बाद बदमाशों ने हवा में फायरिंग कर अफरा–तफरी मचा दी।हमले में घायल अभिषेक के अनुसार, उनके पास मौजूद 11 लाख रुपये किसी जमीन की रजिस्ट्री के लिए रखे गए थे। बदमाशों ने मौका पाकर यह रकम लूट ली और गले से सोने की दो चेन भी झपट लीं। गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद डायल 112 की टीम और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची तथा घायल को अस्पताल ले जाया गया।घटना के बाद बिहटा थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष रणजीत कुमार ने बताया कि आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आवेदन मिलते ही FIR दर्ज की जाएगी और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

More From Author

कहते हैं कन्या दान से कई तीर्थों का पुण्य मिलता है..11 जोड़ों की शादी का गवाह बना कला भवन…पढ़ें पूरी खबर

बीपीएससी ने किया स्कूल टीचर भर्ती परीक्षा की तिथि घोषित, 7,279 पदों पर होगी नियुक्ति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
4:27 pm, Mar 22, 2026
temperature icon 26°C
Mist
Humidity: 51 %
Pressure: 1010 mb
Wind: 3 mph
Wind Gust: 4 mph
Clouds: 50%
Visibility: 5 km
Sunrise: 5:52 am
Sunset: 6:02 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
5:00 pm
temperature icon
24°/27°°C 0 mm 0% 4 mph 45% 1010 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
24°/24°°C 0 mm 0% 2 mph 48% 1012 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
21°/23°°C 0 mm 0% 3 mph 53% 1010 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
20°/21°°C 0 mm 0% 4 mph 57% 1010 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
21°/26°°C 0 mm 0% 3 mph 50% 1012 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
28°/31°°C 0 mm 0% 2 mph 33% 1012 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 0% 2 mph 22% 1009 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 0% 1 mph 21% 1007 mb 0 cm