बिहटा में बालू माफिया व पुलिस के बीच मुठभेड़,एके 47 से चलीं गोलियां,संजय राय गिरोह के चार अपराधी गिरफ़्तार

पटना (सेंट्रल डेस्क) पटना में एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार फिर मुठभेड़ हुआ। यह मुठभेड़ जिले के बिहटा थाने के अमनाबाद सोन नदी इलाके में रविवार की भोर में तड़के पुलिस और बालू माफिया के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में करीब आधे घंटे तक दोनों ओर से 50–60 राउंड गोलियां चलीं। बदमाशों ने पुलिस पर एके 47 से फायरिंग की, लेकिन पुलिस की जवाबी कार्रवाई में कुख्यात संजय राय गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार कर लिए गए। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को अवैध बालू खनन और रंगदारी वसूली की गुप्त सूचना मिली थी। इसी आधार पर पुलिस शनिवार की रात से ही इलाके में छापेमारी की तैयारी में जुटी थी। रविवार सुबह करीब 4 बजे जैसे ही सर्च ऑपरेशन शुरू हुआ, अपराधियों ने अंधाधुंध गोलियां बरसाना शुरू कर दिया।


करीब पांच घंटे तक चले ऑपरेशन में पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए अपराधियों को घेर लिया।
गोलियों की आवाज से आसपास का इलाका दहशत में रहा। आखिरकार सुबह 9 बजे अपराधियों ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया और कुछ हथियार सोन नदी में फेंक दिए। पुलिस ने मौके से AK-47 राइफल, एक 3.15 बोर की राइफल, 160 कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान संजय कुमार,सोनू कुमार सिंह, अजीत कुमार, यश कुमार और संजय के रूप में हुई है।
सभी आरोपी बिहार के अलग-अलग जिलों के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि यह गिरोह लंबे समय से इलाके में सक्रिय था और दहशत फैलाकर अवैध बालू खनन व रंगदारी वसूली करना इसका मुख्य मकसद था। उन्होंने कहा कि गिरोह के कुछ सदस्य अब भी फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।
भोर में हुए इस मुठभेड़ के बाद अमनाबाद और आसपास के इलाके में लोगों के बीच खौफ का माहौल है। वहीं, पुलिस ने सोन नदी इलाके में अपनी गश्त और कड़ी कर दी है ताकि दोबारा माफिया सिर न उठा सकें। पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई है।

More From Author

पटना और सीतामढ़ी में इंजीनियर विनोद कुमार राय के ठिकानों पर EOU की रेड, करोड़ों की काली कमाई का पर्दाफाश

विश्व बंधुत्व की प्रेरणा बनीं दादी प्रकाशमणि जी : ब्रह्माकुमारीज़ में मनाई गई 18वीं पुण्यतिथि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
2:07 am, Mar 24, 2026
temperature icon 23°C
Mist
Humidity: 69 %
Pressure: 1009 mb
Wind: 6 mph
Wind Gust: 10 mph
Clouds: 50%
Visibility: 3.5 km
Sunrise: 5:50 am
Sunset: 6:02 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
3:00 am
temperature icon
23°/24°°C 0 mm 0% 5 mph 37% 1008 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
24°/28°°C 0 mm 23% 4 mph 34% 1011 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
30°/33°°C 0.02 mm 33% 7 mph 26% 1011 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
34°/35°°C 0 mm 0% 11 mph 21% 1007 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 0% 12 mph 19% 1005 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
29°/31°°C 0 mm 0% 6 mph 24% 1006 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
25°/28°°C 0 mm 0% 4 mph 30% 1008 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
23°/25°°C 0 mm 0% 5 mph 43% 1007 mb 0 cm