बिहारशरीफ 28 अगस्त (अविनाश पांडेय) कल 27 अगस्त 2025 को संपन्न नगर निगम बोर्ड की बैठक में शहर में पशु आश्रय बनाने पर विचार विमर्श किया गया है। बोर्ड की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि खुले में छोड़ दिए जाने वाले जानवर के मालिक से दंड शुल्क की वसूली की जाएगी। इसके अलावा बिहार शरीफ नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में खुले नालों को ढकने की योजना प्रतिवार्ड 7.5 लाख की दर से कराए जाने की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। आयोजित बोर्ड की बैठक में बिहार शरीफ नगर निगम क्षेत्र के पुराने तथा नए शौचालय का रखरखाव एवं संचालन के लिए सभी शौचायलयों की बंदोबस्ती किए जाने का ठोस निर्णय ले लिया गया है। इसी तरह बिहारशरीफ नगर निगम क्षेत्र के कचरा पॉइंट को सुदृढ़ करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में उपस्थित नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार द्वारा आगामी त्यौहार के मद्देनजर बिहारशरीफ शहर में समुचित सफाई व्यवस्था किए जाने के सभी सदस्यों की सहभागिता दिए जाने की बात कही गई। आयोजित बोर्ड की बैठक महापौर श्रीमती अनीता देवी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बैठक में उपमहापौर पर आईशा शाहीन, सांसद कौशलेंद्र कुमार, नगर आयुक्त दीपक कुमार मिश्रा के अलावा सभी सशक्त स्थाई समिति के सदस्यगण सभी पार्षदगण उप नगर आयुक्त, नगर प्रबंधक, सभी सहायक लोक अपशिष्ट स्वच्छता पदाधिकारी के अलावा सभी अभियंता गण एवं कार्यालय कर्मी उपस्थित थे।

