
दिल्ली:-05 मार्च(राजेश कुमार झा)बिहार की राजनीति में सबसे बड़ा फेरबदल.पिछले 50 सालों में अभी तक इतनी बड़ी उथल-पुथल शायद किसी ने नहीं देखी होगी.नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री रहते,राज्यसभा भेजना,ये बिहार की राजनीति में बड़ा करवट माना जा रहा है.बताते चलें कि नीतीश कुमार अभी फिलहाल राज्यसभा नहीं जाना चाह रहे थे.लेकिन उनके ही सलाहकार समिति के कुछ खास चुनिंदे सलाहकारों ने ही नीतीश कुमार को राज्यसभा जाने के लिए राजी किया.दूसरी तरफ बिहार के कमान को संभालने के लिए केंद्रीय कमिटी ने डिप्टी सीएम विजय सिन्हा का नाम सुझाया.सूत्रों की माने तो केंद्रीय कमिटी ने लगभग विजय सिन्हा के नाम पर मुहर लगा दी है.लेकिन अभी तक इस बात की कहीं से भी किसी ने पुष्टि नहीं की है.

