बिहार के 76 लाख किसानों को बड़ी सौगात, 19 नवंबर को आएगी पीएम-किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त

पटना, 18 नवम्बर (पटना डेस्क) बिहार में 20 नवंबर को नीतीश कुमार 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। इससे ठीक एक दिन पहले राज्य के 76 लाख से अधिक किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम-किसान उत्सव दिवस के अवसर पर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त जारी करेंगे। इस तहत 19 नवंबर को किसानों के खातों में दो हजार रुपये की राशि भेजी जाएगी। इससे पहले प्रधानमंत्री ने 2 अगस्त को वाराणसी से योजना की 20वीं किस्त ट्रांसफर की थी।


बिहार के 76,12,642 किसानों के खातों में मंगलवार को राशि पहुंच जाएगी। हालांकि जिन किसानों ने अब तक फार्मर रजिस्ट्रेशन और ई-केवाईसी पूरा नहीं किया है, उन्हें सावधान रहने की आवश्यकता है। केंद्र सरकार बार-बार यह प्रक्रिया जल्द पूरा करने की अपील कर रही है। ई-केवाईसी या रजिस्ट्रेशन नहीं होने पर किसानों का पैसा रोक दिया जाएगा और वे योजना का लाभ नहीं ले पाएंगे।
केंद्र सरकार हर वर्ष तीन किस्तों में राशि जारी करती है—पहली 1 अप्रैल से 31 जुलाई, दूसरी 1 अगस्त से 30 नवंबर और तीसरी 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच।
राशि आने पर किसानों को मोबाइल पर मैसेज भी मिलता है। यदि मैसेज नहीं आता तो भी चिंता की जरूरत नहीं है। किसान बिना बैंक गए पीएम-किसान पोर्टल पर जाकर या बैंक की मिस्ड कॉल/एप सेवाओं के माध्यम से अपनी किस्त की स्थिति आसानी से चेक कर सकते हैं।

More From Author

राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2024 के सम्मान समारोह में नालंदा को मिलेगा बड़ा सम्मान, बिहार के सभी जिलों रहा प्रथम स्थान

हर आठ मिनट में लापता हो रहा है एक बच्चा: सुप्रीम कोर्ट ने जताई गहरी चिंता, 9 दिसंबर तक नोडल अधिकारी नियुक्त करने का दिया निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
12:29 pm, Feb 4, 2026
temperature icon 23°C
Mist
Humidity: 53 %
Pressure: 1020 mb
Wind: 12 mph
Wind Gust: 13 mph
Clouds: 0%
Visibility: 5 km
Sunrise: 6:31 am
Sunset: 5:36 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
1:00 pm
temperature icon
26°/27°°C 0 mm 0% 13 mph 29% 1016 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
18°/25°°C 0 mm 0% 9 mph 42% 1016 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
16°/17°°C 0 mm 0% 8 mph 55% 1018 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
13°/14°°C 0 mm 0% 8 mph 62% 1017 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
11°/12°°C 0 mm 0% 7 mph 66% 1016 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
11°/16°°C 0 mm 0% 8 mph 60% 1019 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
19°/24°°C 0 mm 0% 10 mph 36% 1020 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
25°/26°°C 0 mm 0% 13 mph 24% 1016 mb 0 cm