बिहार चुनाव में महिलाओं ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, दो चरणों में पुरुषों से ज्यादा हुई वोटिंग

पटना, 13 नवम्बर (पटना डेस्क) बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार महिलाओं ने मतदान में ऐतिहासिक भागीदारी दर्ज कराई है। 14 नवंबर को आने वाले नतीजों से पहले आंकड़े बताते हैं कि “आधी आबादी” ने सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए। पहले जहां महिलाएं मतदान केंद्र तक आने में झिझकती थीं, वहीं इस बार वे सुबह से लेकर शाम तक उत्साहपूर्वक वोट देने पहुंचीं।


चुनाव आयोग के अनुसार, पहले चरण में पुरुषों की तुलना में 7.48 फ़ीसदी और दूसरे चरण में 10.15 फ़ीसदी अधिक महिलाओं ने मतदान किया। इससे साफ है कि बिहार की राजनीति में महिलाओं की भूमिका लगातार मजबूत हो रही है।
दूसरे चरण में मतदान ने पहले चरण के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। मधेपुरा, सहरसा, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर में पहले चरण में 75 फीसदी से अधिक महिलाओं ने वोट डाला था, लेकिन दूसरे चरण में यह आंकड़ा कई जिलों में 80 फ़ीसदी पार कर गया। सुपौल में 83.69%, पूर्णिया में 83.66%, कटिहार में 84.13% और किशनगंज में सबसे अधिक 88.57% महिलाओं ने मतदान किया। इसके मुकाबले पुरुषों की भागीदारी किशनगंज में केवल 69.07% रही।
यह बढ़ी हुई भागीदारी बताती है कि बिहार की महिलाएं अब न केवल राजनीति में रुचि दिखा रही हैं, बल्कि लोकतंत्र को मजबूती भी दे रही हैं।

More From Author

दिल्ली कार ब्लास्ट से देश दहला, समस्तीपुर के पंकज सहनी समेत 12 की मौत, जांच में जुटीं एजेंसियां

समस्तीपुर में मतगणना की तैयारियां पूरी, डीएम-एसपी ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
2:53 pm, Mar 24, 2026
temperature icon 32°C
Sunny
Humidity: 36 %
Pressure: 1008 mb
Wind: 8 mph
Wind Gust: 10 mph
Clouds: 25%
Visibility: 6 km
Sunrise: 5:50 am
Sunset: 6:02 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
3:00 pm
temperature icon
34°/36°°C 0 mm 0% 12 mph 17% 1004 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
29°/31°°C 0 mm 0% 8 mph 22% 1006 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
27°/29°°C 0 mm 0% 6 mph 25% 1007 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
24°/26°°C 0 mm 0% 4 mph 34% 1007 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
22°/23°°C 0 mm 0% 4 mph 46% 1007 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
23°/29°°C 0 mm 0% 3 mph 36% 1009 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
32°/36°°C 0 mm 0% 6 mph 18% 1009 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
37°/38°°C 0 mm 0% 11 mph 11% 1006 mb 0 cm