बिहार चुनाव 2025: सीएम नीतीश ने बुलाई रणनीतिक बैठक, टिकट बंटवारे पर मंथन तेज

पटना, 7 अक्तूबर (निज संवाददाता) बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का बिगुल बजते ही राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास 1 अणे मार्ग पर जदयू नेताओं के साथ अहम बैठक बुलाई। बैठक में टिकट बंटवारे, उम्मीदवार चयन और चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जा रही है। बैठक में जदयू के वरिष्ठ नेता विजय चौधरी, संजय झा और संगठन से जुड़े अन्य कई नेता शामिल हैं।


सूत्रों के अनुसार, नीतीश कुमार खुद सभी विधानसभा क्षेत्रों की ग्राउंड रिपोर्ट ले रहे हैं और साफ निर्देश दिए हैं कि उम्मीदवारों का चयन पारदर्शिता और सर्वे रिपोर्ट के आधार पर किया जाए। जिन विधायकों का प्रदर्शन कमजोर रहा है या जो किसी विवाद में रहे हैं, उनके टिकट कटने की संभावना जताई जा रही है। वहीं महिलाओं और युवाओं को इस बार अधिक मौका देने की तैयारी है।
बैठक का उद्देश्य सीटवार समीक्षा और संभावित उम्मीदवारों का पैनल तैयार करना है। जदयू ने परंपरागत और नई सीटों के लिए तीन-तीन नामों का पैनल बनाया है, जिस पर अंतिम फैसला नीतीश कुमार करेंगे। साथ ही एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर भी बातचीत जारी है।
विजय चौधरी और संजय झा को पूरी चुनावी प्रक्रिया का समन्वय सौंपा गया है। नीतीश कुमार ने नेताओं से जनता के बीच जाकर सरकार की उपलब्धियों को बताने और विपक्ष के आरोपों का तथ्यात्मक जवाब देने को कहा है। फिलहाल, सीएम हाउस में चल रही बैठकों पर बिहार की सियासत की नजरें टिकी हैं।

More From Author

बिहार चुनाव 2025: तारीखों का एलान, आचार संहिता लागू, मतदाता सूची पर सुप्रीम कोर्ट में अंतिम बहस आज

अगर बराबरी व समानता चाहते हैं तो अपने वोट से अपने नेता को विधायक बनाकर विधानसभा में भेजने का हुनर सीख लें: असदुद्दीन ओवैसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
4:44 pm, Mar 22, 2026
temperature icon 26°C
Mist
Humidity: 51 %
Pressure: 1010 mb
Wind: 3 mph
Wind Gust: 4 mph
Clouds: 50%
Visibility: 5 km
Sunrise: 5:52 am
Sunset: 6:02 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
5:00 pm
temperature icon
24°/27°°C 0 mm 0% 4 mph 45% 1010 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
24°/24°°C 0 mm 0% 2 mph 48% 1012 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
21°/23°°C 0 mm 0% 3 mph 53% 1010 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
20°/21°°C 0 mm 0% 4 mph 57% 1010 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
21°/26°°C 0 mm 0% 3 mph 50% 1012 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
28°/31°°C 0 mm 0% 2 mph 33% 1012 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 0% 2 mph 22% 1009 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 0% 1 mph 21% 1007 mb 0 cm