बिहार में सियासी भूचाल, रालोमो में बगावत या बड़ा फेरबदल

पटना, 29 दिसम्बर (पटना डेस्क) उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा रालोमो में चल रही अंदरूनी खींचतान अब खुलकर सामने आने लगी है। पार्टी के तीन विधायकों की नाराजगी की चर्चाओं के बीच, मधुबनी के विधायक माधव आनंद अचानक विदेश चले गए हैं। माधव आनंद ने पुष्टि की कि वह फिलहाल भारत से बाहर हैं।

पार्टी के भीतर चल रहे विवादों के बीच उनके जाने से अटकलें तेज हो गई हैं कि क्या यह महज इत्तेफाक है या फिर किसी बड़े राजनीतिक फेरबदल का संकेत है।हाल ही में पार्टी अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के आवास पर हुई लिट्टी-चोखा पार्टी को संगठनात्मक एकता का संदेश माना जा रहा था। हालांकि, इस कार्यक्रम में रालोमो के तीनों विधायक गैरमौजूद रहे। अपनी गैरहाजिरी पर माधव आनंद ने कहा कि उन्हें आयोजन की जानकारी थी, लेकिन खराब सेहत के कारण वह शामिल नहीं हो सके।

वह इलाज के लिए दिल्ली गए थे और अब विदेश में हैं।कार्यक्रम के अगले ही दिन माधव आनंद समेत अन्य विधायकों की तस्वीर बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ सामने आई। इस मुलाकात ने राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ा दी। हालांकि, माधव आनंद ने इसे शिष्टाचार भेंट बताया। उन्होंने कहा कि नितिन नवीन से उनके पुराने संबंध हैं और इसे अलग नजरिये से नहीं देखा जाना चाहिए।रालोमो में असंतोष की सबसे तेज आवाज बाजपट्टी के विधायक रामेश्वर महतो की है। उन्होंने नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए वंशवाद की राजनीति का आरोप लगाया। महतो ने कहा कि तीनों विधायक नाखुश हैं और हालात गंभीर बनते जा रहे हैं।

More From Author

कड़ाके की ठंड में भटक रहे यात्री, रेलवे का तालमेल फेल

भू-माफियाओं की भी अब खैर नहीं, हर जिले में बनेगी काली सूची

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
5:19 pm, Feb 4, 2026
temperature icon 24°C
Mist
Humidity: 54 %
Pressure: 1017 mb
Wind: 8 mph
Wind Gust: 18 mph
Clouds: 0%
Visibility: 6 km
Sunrise: 6:31 am
Sunset: 5:36 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
6:00 pm
temperature icon
18°/20°°C 0 mm 0% 8 mph 48% 1017 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
16°/17°°C 0 mm 0% 8 mph 54% 1017 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
13°/15°°C 0 mm 0% 8 mph 57% 1016 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
11°/13°°C 0 mm 0% 7 mph 63% 1016 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
11°/16°°C 0 mm 0% 9 mph 61% 1018 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
19°/24°°C 0 mm 0% 12 mph 37% 1019 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
25°/26°°C 0 mm 0% 13 mph 25% 1016 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
20°/26°°C 0 mm 0% 11 mph 32% 1014 mb 0 cm