पटना, 8 अक्तूबर (पटना डेस्क) बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 की तारीखों की आधिकारिक घोषणा हो चुकी है। इस बार चुनाव दो चरणों में संपन्न होंगे। चरण का मतदान 11 नव मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी।
पहले चरण में 6 नवंबर को 121 विधानसभा सीटों पर मतदान कराया जाएगा, जबकि दूसरे चरण में 11 नवंबर को शेष 122 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। चुनाव आयोग ने बताया कि दोनों चरणों में किन-किन विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होना है, इसकी पूरी जानकारी आयोग की वेबसाइट और संबंधित जिला कार्यालयों में उपलब्ध करा दी गई है।
चुनाव की प्रक्रिया शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की जा रही है। उम्मीदवारों की सूची, नामांकन की अंतिम तिथि और आदर्श आचार संहिता की विस्तृत जानकारी जल्द जारी की जाएगी। सभी राजनीतिक दलों ने तैयारियां तेज कर दी है।
प्रथम चरण एवं द्वितीय चरण में किन-किन विधान सभा क्षेत्रों में चुनाव होना है इसकी विस्तृत जानकारी निम्नवत है।

