समस्तीपुर, 15 सितम्बर ( राजेश झा) इस धरना में राज्य के विभिन्न जिलों से आए लगभग 3850 जीविका कर्मियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की और सरकार से मानदेय वृद्धि एवं अन्य लंबित माँगों की पूर्ति की जोरदार अपील की।

धरना में शामिल कर्मियों ने कहा कि— सरकार के प्रेस विज्ञप्ति (CM-302, दिनांक 21.06.2025) में जीविका कर्मियों का मानदेय दोगुना करने की घोषणा की थी, लेकिन अब तक इसे लागू नहीं किया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा गांधी मैदान के मुख्य समारोह से जो घोषणा की गई थी, उसका पालन किया जाए। जीविका कर्मियों के मानदेय एवं अन्य सुविधाओं को अविलंब बढ़ाकर लागू किया जाए। धरना स्थल पर मौजूद सभी कर्मियों ने एक स्वर में चेतावनी दी कि यदि सरकार ने शीघ्र ही ठोस निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
सभी प्रखण्ड जीविका स्तरीय कर्मी
जीविका प्रखंड स्तरीय कर्मी संघ (BRLPS)
संबद्ध – बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (गोप गुट)

