
पटना:-5 मार्च(राजेश कुमार झा)बिहार में चल रही राजनीतिक उठा-पटक को लेकर नीतीश कुमार ने क्लियर कर दिया कि वो किसी दबाव में या किसी के कहने पर बिहार के सत्ता की कुर्सी छोड़ रहे है.उन्होंने कहा कि मेरे जीवन की ये बहुत बड़ी इच्छा थी कि मैं बिहार विधानसभा के दोनों सदनों के सदस्य के अलावे संसद के दोनों सदनों का सदस्य बनूं, और आज मेरी ये इच्छा पूरी हो रही है.मैं कहीं भी रहूं, लेकिन बिहार हमेशा मेरे दिलों में रहेगा.बताते चलें कि जदयू के कार्यकर्ताओं और नेताओं के भारी विरोध के बावजूद नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने का ऐलान कर दिया है.जिससे जदयू कार्यकर्ताओं में भारी रोष देखा जा रहा है. बताते चलें कि इस वक्त बिहार की राजनीति में बहुत बड़ा फेरबदल होने जा रहा है. जिससे जदयू के दो गुटों में बंटने की खबर है.पहला गुट जो चाहता है कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री का कार्यकाल पूरा करें.दूसरा गुट चाहता है कि मुख्यमंत्री संसद के दोनों सदनों का सदस्य बनकर अपनी इच्छा पूरी करें.फिलहाल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अगले 10 अप्रैल तक बिहार की सत्ता संभालेंगे.लेकिन अगला मुख्यमंत्री के नामों की औपचारिक घोषणा कल तक कर दी जाएगी.

