भाजपा किसान मोर्चा उत्तरी समस्तीपुर की 31 सदस्यीय कार्यसमिति घोषित, वीरेंद्र यादव ने की घोषणा

समस्तीपुर (अशोक “अश्क”) भाजपा किसान मोर्चा उत्तरी समस्तीपुर के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने मंगलवार को जिला कार्यालय सभागार में 31 सदस्यीय नई कार्यसमिति की घोषणा की। इस दौरान विभिन्न पदों पर कार्यकर्ताओं की नियुक्ति कर संगठन को नई दिशा देने का प्रयास किया गया।


घोषित कार्यसमिति में मनोरंजन राय, प्रशांत कुमार राय, देवनन्द प्रसाद यादव, अमित सिंह, संजीव कुमार सिंह, नन्द किशोर सिंह एवं अनिल कुशवाहा को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। प्रवीण कुमार कन्हैया और प्रकाश झा को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं रामप्रवेश राय, पिंकी कुमारी, रंधीर कुशवाहा, विजय कुमार पाण्डेय, महेश पोद्दार, प्रशांत कुमार और नंद किशोर साह को जिला मंत्री नियुक्त किया गया है।
इसके अतिरिक्त, नुनू चौधरी को जिला कोषाध्यक्ष और आदित्य नारायण यादव को सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। कुमार गौरव को मीडिया प्रभारी जबकि राजेश कुमार को सह मीडिया प्रभारी बनाया गया है। सोशल मीडिया की कमान मनीष कुमार को सौंपी गई है और उनके सहयोगी के रूप में अखिलेश कुमार राय को नियुक्त किया गया है।
घोषणा कार्यक्रम के अवसर पर भाजपा समस्तीपुर उत्तरी के जिलाध्यक्ष नीलम सहनी, समस्तीपुर दक्षिणी के जिलाध्यक्ष शशिधर झा, जिला महामंत्री सुनील कुमार गुप्ता, सुनील राय, मुख्य प्रवक्ता मुकेश कुमार सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। सभी नेताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और आशा जताई कि वीरेंद्र यादव के नेतृत्व में किसान मोर्चा पंचायत स्तर तक सक्रिय भूमिका निभाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनकल्याणकारी योजनाओं को किसानों तक पहुँचाने में अहम योगदान देगा।

More From Author

“धनखड़ के इस्तीफ़े पर अनावश्यक विवाद ना हो,” अमित शाह ने नज़रबंदी की अफ़वाहों को किया ख़ारिज

बुलडोजर जस्टिस’ पर CJI का बड़ा बयान: बिना कानूनी प्रक्रिया के मकान गिराना असंवैधानिक, नागरिकों के अधिकारों की रक्षा सर्वोपरि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
8:18 pm, Mar 22, 2026
temperature icon 24°C
Mist
Humidity: 61 %
Pressure: 1012 mb
Wind: 5 mph
Wind Gust: 9 mph
Clouds: 0%
Visibility: 4 km
Sunrise: 5:52 am
Sunset: 6:02 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
8:00 pm
temperature icon
24°/24°°C 0 mm 0% 2 mph 48% 1012 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
21°/23°°C 0 mm 0% 3 mph 53% 1010 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
20°/21°°C 0 mm 0% 4 mph 57% 1010 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
21°/26°°C 0 mm 0% 3 mph 50% 1012 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
28°/31°°C 0 mm 0% 2 mph 33% 1012 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 0% 2 mph 22% 1009 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 0% 1 mph 21% 1007 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
28°/29°°C 0 mm 0% 2 mph 27% 1008 mb 0 cm