समस्तीपुर, 15 सितम्बर (राजेश झा) भाजपा सरायरंजन दक्षिणी मंडल के द्वारा कार्यशाला का आयोजन मंडल के युवा मोर्चा अध्यक्ष कुंदनपूरी के रायपुर बुजुर्ग स्थित आवास पर किया गया। इस कार्यशाला की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बबलू झा ने की। कार्यक्रम में आगामी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा पखवारा के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया।

साथ ही 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती को हर बूथ पर मनाने का भी निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में घर-घर संपर्क अभियान के जिला संयोजक हरेराम झा, भाजपा सरायरंजन विधानसभा के प्रभारी सह जिला उपाध्यक्ष रामाकांत राय और वीणा साह ने आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन के नेता को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने की बात कही। कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष अमरेश झा, मंडल महामंत्री कुंदन सिंह और दुर्गा सिंह, उपाध्यक्ष सुजीता कुमारी और रंजीत राय, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रेम कुमार उर्फ हरि प्रसाद, वीरेंद्र राय, अभिषेक गौतम, कन्हाई लाल साह, घनश्याम सिंह, शंभु सिंह और सोहन राय सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

