समस्तीपुर, 24 सितम्बर (मोहम्मद जमशेद) समस्तीपुर के शाहपुर बघौनी पंचायत में रजिस्टर टू से रैयत का नाम काटकर जमीन बेचवाने तथा सुधार की मांग की अनदेखी के खिलाफ भाकपा माले के बैनर तले बुधवार को अंचल-प्रखंड कार्यालय पर आमरण अनशन शुरू हुआ। आंदोलन का नेतृत्व शहवाज तौहीदी, वसाम तौहीदी और मुखलिस तौहीदी कर रहे हैं।

इस मौके पर एक सभा का आयोजन हुआ, जिसकी अध्यक्षता भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने की। सभा को प्रभात रंजन गुप्ता, ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, मो. एजाज, आसिफ होदा, मो. क्यूम, शंकर महतो, मो. नेयाज सहित कई नेताओं ने संबोधित किया।
सिंह ने आरोप लगाया कि अंचल कार्यालय में भ्रष्टाचार चरम पर है। रजिस्टर टू जैसे सुरक्षित अभिलेखों में भी हेराफेरी की जा रही है। शाहपुर बघौनी के वार्ड 11 में सालिम तौहीदी के नाम की जगह “मोहम्मद वगैरह” और पिता के नाम की जगह “मोहीबुलहक” दर्ज कर जमीन बेचने की कोशिश की जा रही है।
उन्होंने कहा कि अंचल कार्यालय में बिना रिश्वत कोई काम नहीं होता। भाकपा माले गांधी-अंबेडकर के सत्याग्रह पथ पर चलकर इस माफिया-भ्रष्ट गठजोड़ को चुनौती देगी।

