पटना, 19 अक्टूबर (पटना डेस्क) भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा नालंदा द्वारा मंडल कारा, बिहारशरीफ में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता सोसाइटी के चेयरमैन डॉ. श्याम बिहारी एवं कारा अधीक्षक अभिषेक कुमार पांडेय ने संयुक्त रूप से की।
शिविर में कुल 135 बंदियों की सामान्य स्वास्थ्य जांच वरिष्ठ चिकित्सकों डॉ. दीनानाथ वर्मा एवं डॉ. इंद्रजीत कुमार द्वारा की गई। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिनव कुमार सिंह ने 81 बंदियों की नेत्र जांच की, जबकि डॉ. रवि कुमार ने 65 बंदियों को दंत चिकित्सा सेवाएं दीं। फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. शहजाद आलम ने 31 बंदियों को परामर्श और उपचार प्रदान किया।

शिविर में 41 बंदियों की मधुमेह की जांच भी की गई। शिविर का सफल संचालन रेड क्रॉस सचिव राजेश कुमार, कोषाध्यक्ष अरविंद पंडित, एवं अन्य सदस्यों राजमणि कुमार, अरविंद कुमार, साधु शरण प्रसाद, अरुण कुमार एवं संजय कुमार ने किया।
कारा प्रशासन की ओर से डॉ. पवन कुमार, अरविंद कुमार, अमरेंद्र कुमार, आरती कुमारी, मोहम्मद शाहिद आलम, रूबी सिंह आदि ने शिविर संचालन में सहयोग किया।
रेड क्रॉस के इस सेवाभावी प्रयास से समाज में स्वास्थ्य जागरूकता और सहयोग की भावना को बल मिला।

