पटना में देहव्यापार में संलिप्त गिरोह के दलाल का भंडाफोड़, मध्यप्रदेश से पढ़ने आई लड़की को किशनगंज बाजार में बेचा

पटना, 23 नवम्बर (पटना डेस्क) मध्य प्रदेश से कोचिंग करने आई एक लड़की को पटना में दलालों ने रेड‑लाइट एरिया में बेच दिया। इस मामले का खुलासा होने के बाद बिहार पुलिस के अधिकारियों ने उक्त लड़की के साथ तीन और लड़कियों को रेड‑लाइट एरिया से मुक्त कराया है। सभी पीड़ित लड़कियों ने पुलिस को बताया कि किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र के प्रेमनगर रेड‑लाइट एरिया में बड़ी संख्या में लड़कियों को बहला‑फुसलाकर लाया जा रहा है और उनसे देह‑व्यापारकराया जा रहा है। इस दलदल में फंसी एक युवती यहाँ से भागने के बाद पुलिस को इस जगह की कहानी सुनाई।


मध्यप्रदेश की रहने वाली 23 साल की एक पीड़िता ने पुलिस को बताया कि एक महीने पहले मैं मध्य प्रदेश से पटना कोचिंग करने आई थी। पढ़ाई के साथ रहने‑खाने का खर्च वहन करने के उद्देश्य से काम की तलाश में कई लोगों से मिली थी। इसी क्रम में में मेरी मुलाकात एक मॉल में काम करने वाली दो लड़कियों से हुई, जिसने नौकरी दिलाने का झांसा दिलाया और बिशनपुर ले गई। इसके बाद उसने मुझे वहां रेडलाइट में बेच दिया और मुझे पता भी नहीं चला। मुझे इसकी जानकारी तब हुई जब मुझसे बहादुरगंज के प्रेम नगर स्थित रेडलाइट एरिया में जबरन देह व्यापार कराया जाने लगा।
देह व्यापार के दलदल में फंसी पीड़िता गुरूवार की रात में अर्धनग्न अवस्था में यहां से किसी तरह भागने में सफल हुई। किसी तरह वह शहर के ठाकुरगंज बहादुरगंज मुख्य मार्ग एनएच 327 पर स्थित आर हुसैन चौक पहुंची। यहां पर उसकी मुलाकात नगर पार्षद प्रतिनिधि वसीकूर रहमान से हुई। वो उसकी मदद से पुलिस तक पहुंची।
मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले की रहने वाली पीड़ता ने पुलिस को बताय कि उसे जबरन देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया गया था। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पीड़िता की निशानदेही पर तीन अन्य युवतियों को देह व्यापार के धंधे से मुक्त कराया है।
बहादुरगंज थाना की पुलिस का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और युवतियों को जबरन देह व्यापार के धंधे में धकेलने वाले आरोपियों की शिनाख्त कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। बहादुरगंज ठाकुरगंज मुख्य मार्ग दारुल उलूम चौक के पास स्थित प्रेम नगर रेडलाइट एरिया में वर्षो से जबरन देह व्यापार का धंधा चल रहा है। बीते कई सालों से धड़ल्ले से यहां पर भोली-भाली युवतियों और किशोरियों से जबरन देह व्यापार कराया जाता है।

More From Author

G20 सम्मेलन में पीएम मोदी ने बुलंद की ग्लोबल साउथ की आवाज बुलंद, चार प्रमुख वैश्विक प्रस्ताव भी रखे

बिहारशरीफ में बिहार पुलिस की बड़ी सफलता: 548 पुड़िया ब्राउन शुगर और 5.12 लाख कैश बरामद, दो गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
4:06 pm, Feb 4, 2026
temperature icon 24°C
Sunny
Humidity: 54 %
Pressure: 1017 mb
Wind: 11 mph
Wind Gust: 17 mph
Clouds: 0%
Visibility: 6 km
Sunrise: 6:31 am
Sunset: 5:36 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
5:00 pm
temperature icon
18°/21°°C 0 mm 0% 8 mph 46% 1016 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
16°/18°°C 0 mm 0% 8 mph 53% 1017 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
13°/15°°C 0 mm 0% 8 mph 57% 1016 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
11°/13°°C 0 mm 0% 7 mph 63% 1016 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
11°/16°°C 0 mm 0% 9 mph 61% 1018 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
19°/24°°C 0 mm 0% 12 mph 37% 1019 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
25°/26°°C 0 mm 0% 13 mph 25% 1016 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
20°/26°°C 0 mm 0% 11 mph 32% 1014 mb 0 cm