मध्य-पूर्व में बढ़ता तनाव: पटना से खाड़ी देशों की उड़ानों पर ब्रेक, 150 से ज्यादा यात्रियों ने किया टिकट रद्द

पटना, 02 मार्च (अविनाश कुमार) मध्य-पूर्व में जारी तनाव का असर अब हवाई यात्राओं पर भी साफ नजर आने लगा है। पटना से कनेक्टिंग फ्लाइट के जरिए खाड़ी देशों की यात्रा करने वाले 150 से अधिक यात्रियों ने अपनी टिकटें रद्द करा दी हैं, जबकि कई यात्रियों ने अपनी उड़ानें री-शेड्यूल कराई हैं। ये यात्री पटना से दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई और हैदराबाद के रास्ते दुबई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जाने वाले थे।एयरलाइंस सूत्रों के अनुसार एक और दो मार्च की बुकिंग वाले ज्यादातर यात्रियों ने या तो टिकट कैंसिल करवा दी है या फिर यात्रा की तारीख आगे बढ़ा दी है।

कई यात्रियों ने अनिश्चित हालात को देखते हुए पूरा रिफंड लेना ही बेहतर समझा। इधर, संबंधित क्षेत्र के एयरस्पेस से गुजरने वाली कुछ उड़ानों को अस्थायी रूप से रद्द या डायवर्ट भी किया गया है, जिससे यात्रियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।गौरतलब है कि पटना एयरपोर्ट से प्रत्यक्ष अंतरराष्ट्रीय उड़ानें उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में अधिकांश यात्री देश के बड़े महानगरों से कनेक्टिंग फ्लाइट लेकर खाड़ी देशों की यात्रा करते हैं। मौजूदा हालात में ट्रांजिट शहरों तक की यात्रा को लेकर भी लोग सतर्क हो गए हैं।खाड़ी देशों में कार्यरत प्रवासी बिहारियों के परिवारों में भी चिंता का माहौल है। परिजन लगातार फोन और इंटरनेट कॉल के जरिए अपनों का हालचाल ले रहे हैं। इस बीच भारतीय विदेश मंत्रालय ने विदेशी नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है।

मंत्रालय ने कहा है कि जिन विदेशी नागरिकों को मध्य-पूर्व की घटनाओं के कारण अपने ट्रैवल प्लान में बदलाव करना पड़ा है और वीजा विस्तार या स्टे रेगुलर करने में सहायता चाहिए, वे संबंधित एफआरआरओ से संपर्क करें। साथ ही यूएई में भारतीय नागरिक आपात स्थिति में टोल फ्री नंबर 800-46342 और व्हाट्सएप नंबर +971543090571 पर संपर्क कर सकते हैं।

More From Author

मिडिल ईस्ट जंग का असर: भारत में 444 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द, एयरपोर्ट्स पर हाहाकार

राज्यसभा की पांच सीटों पर एनडीए में संग्राम: सहयोगियों ने याद दिलाए वादे, बीजेपी की चुप्पी से बढ़ी सियासी धड़कन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
4:22 am, Mar 3, 2026
temperature icon 19°C
Mist
Humidity: 68 %
Pressure: 1009 mb
Wind: 6 mph
Wind Gust: 13 mph
Clouds: 0%
Visibility: 3 km
Sunrise: 6:11 am
Sunset: 5:52 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
5:00 am
temperature icon
15°/18°°C 0 mm 0% 6 mph 28% 1010 mb 0 cm
8:00 am
temperature icon
22°/28°°C 0 mm 0% 6 mph 18% 1012 mb 0 cm
11:00 am
temperature icon
30°/33°°C 0 mm 0% 7 mph 11% 1010 mb 0 cm
2:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 0% 8 mph 10% 1007 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
23°/28°°C 0 mm 0% 6 mph 17% 1008 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
21°/22°°C 0 mm 0% 5 mph 21% 1010 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
18°/20°°C 0 mm 0% 3 mph 25% 1010 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
17°/17°°C 0 mm 0% 1 mph 27% 1010 mb 0 cm