
राँची, 26 फरवरी (सेंट्रल डेस्क) झारखंड की सियासत और सामाजिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के 21 वर्षीय पोते वीर सोरेन का हिमाचल प्रदेश के मनाली में असामयिक निधन हो गया। वीर, चंपाई सोरेन के पुत्र बाबूलाल सोरेन के बेटे थे और दोस्तों के साथ दिल्ली से मनाली घूमने गए थे।

वहीं अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उनकी मौत हो गई।पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पार्थिव शरीर मनाली से दिल्ली, फिर रांची होते हुए सड़क मार्ग से देर रात जमशेदपुर लाया गया। फिलहाल शव को टीएमएच में रखा गया है। गुरुवार सुबह पार्थिव शरीर को पैतृक गांव जिलिंगगोड़ा ले जाया जाएगा, जहां अंतिम दर्शन के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।

इस दुखद घड़ी में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शोक जताने पहुंचेंगे। घटना के बाद समर्थकों और शुभचिंतकों में गहरा दुख है। पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल है और लोग स्तब्ध हैं।

