
पूर्णिया:-17 अगस्त(राजेश कुमार झा) कोसी एवं सीमांचल के सबसे बेहतरीन कहे जाने वाले राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय पूर्णिया को बदनाम करने के लिए कोई भी कसर लोग नहीं छोड़ते.इतने कम डाक्टरों के होते हुए भी रोगी को कोई शिकायत नहीं देते है डॉक्टर्स. लेकिन जानकारी के अभाव की वजह से लोग डाक्टर के साथ ही उलझ जाते है.ये वाक्या कल पूर्णिया के राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय में देखने को मिला.बताते चलें कि बीते दिन के0 नगर प्रखंड के पीएचसी से एक मृतक मरीज को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेजा गया. जीएमसीएच के डाक्टरों ने जांच के बाद मृतक को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम में मृतक के परिजनों ने मृतक के नाक में खून देखा और जोर जोर से चिल्लाने लगा और पोस्टमार्टम को रुकवा कर उसे इमरजेंसी में ले आया.इस दरमियान मृतक के परिजन एवं सहयोगियों ने मिलकर जीएमसीएच के डाक्टरों के साथ काफी देर तक हंगामा करता रहा.डाक्टरों के साथ हाथापाई करने लगा.जिससे कई डाक्टरों को काफी चोटें आई.इस बीच डाक्टरों ने मृतक के परिजनों एवं सहयोगियों को काफी समझाने एवं बुझाने की कोशिश की लेकिन परिजन हंगामा करते ही रहे.पुलिस के आने के बाद मामला शांत हुआ.

