
बक्सर, 28 जनवरी (विक्रांत) सादगी, अपनापन और चेहरे पर हर वक्त खिली मुस्कान—यही पहचान थी दिवंगत हिरामन चौधरी की। उनकी पुण्य स्मृति में मंगलवार को डुमरांव के निमेज टोला स्थित आवास के समीप श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जहां शोक और सम्मान का अद्भुत संगम देखने को मिला। सभा में समाज के हर वर्ग से जुड़े गणमान्य लोगों ने पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम के दौरान आगंतुकों ने चौधरी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके व्यक्तित्व और सामाजिक योगदान को याद किया। उपस्थित लोगों ने कहा कि हिरामन चौधरी न सिर्फ एक व्यक्ति थे, बल्कि वे मानवीय मूल्यों की जीवंत मिसाल थे। उनकी कमी समाज को लंबे समय तक खलती रहेगी।

श्रद्धांजलि सभा में अवकाश प्राप्त पुलिस अवर निरीक्षक सुरेश प्रसाद सिंह, कांग्रेस नेता दशरथ प्रसाद विद्यार्थी, रेडक्रास सोसाइटी के कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार जायसवाल, चिकित्सक, पत्रकार, समाजसेवी और जनप्रतिनिधि सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि दिवंगत हिरामन चौधरी अपने पीछे पत्नी फुलवंती देवी और चार पुत्र—अनिल कुमार, सोनू कुमार, मोनू कुमार एवं धनु कुमार—से भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। सभा का माहौल भावुक रहा और हर आंख नम दिखी।

