मैं अपने बाप के पैसे का पीता हूँ…जब मेरे बाप को कोई दिक्कत नहीं तो तुमको क्यों तकलीफ…स्मैक के नशे ने छीन ली तीन मासूम सी जिंदगी…पढ़ें पूरी खबर

पूर्णिया, 11 दिसंबर (राजेश कुमार झा) मानवता को शर्मसार करने वाली हृदय विदारक घटना ने पूरे समाज को हिला कर रख दिया.आज पूरा समाज ये कह रहा है कि अगर ये स्मैक समाप्त नहीं हुआ तो फिर कब किसके घरों में ये घटना हो जाय.इसे कोई नहीं जानता.इस हृदय विदारक घटना के बाद समाज में ये चर्चा काफी जोरों से चल रही है कि शराब के बंद होने के बाद स्मैक के नशे के प्रति कम उम्र के युवाओं का झुकाव ज्यादा होने लगा है.और जो एक बार इस स्मैक के नशे के शिकार हो गए.वो फिर कभी भी नहीं छोड़ पाते है.जिससे वो और उनका पूरा परिवार तबाह और बर्बाद हो जाता

बीते दिनों पूर्णिया के रौटा थानाक्षेत्र में एक ऐसी ही घटना देखने को मिली. बताते चलें कि बीते दिन पूर्णिया के रौटा थानाक्षेत्र के दिनघौच गांव में दो नशेड़ियों ने 3 साल,5 साल और 1.5 साल की तीन मासूम की जिंदगी लील ली.घटना की सूचना मिलते ही रौटा थानाध्यक्ष सदलबल घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.जिसमें दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है.घटना की पूरी जानकारी देते हुए मासूम बच्चों के पिता पीड़ित महबूब आलम ने बताया कि मेरा भतीजा अरबाज को स्मैक की ऐसी लत लग गई थी कि उसको अगर स्मैक नहीं मिलता था तो वो घर पर अपने माँ बाप के साथ मारपीट करता था. मारपीट और हल्ला गुल्ला सुनकर अड़ोस पड़ोस के लोग भी जुटकर उनके माँ बाप को बचाने आते थे.इसी दरमियान पीड़ित महबूब आलम भी आरोपी अरबाज के घर आना जाना करता था और अरबाज को नशे नहीं करने के लिए समझाता था.लेकिन आरोपी अरबाज पर किसी के भी समझाने बुझाने का कोई असर नहीं होता था.एक दिन अरबाज और उसके दोस्त हसनैन दोनों नशे में धुत पीड़ित के महबूब आलम के घर पर जाकर काफी गाली गलौच करने लगा.आरोपी अरबाज और हसनैन ने कहा कि मैं अपने बाप के पैसे का पीता हूं,जब मेरे बाप को मेरे पीने से कोई तकलीफ नहीं तो तुमको क्यों तकलीफ हो रही है.इसी बात को लेकर पीड़ित महबूब और उन दोनों आरोपियों के साथ काफी देर कहासुनी और मारपीट तक हो गई.पीड़ित महबूब ने आरोपी अरबाज के दोस्त आरोपी हसनैन को भी काफी भला बुरा कहा.जो दोनों आरोपी को काफी बुरा लगा. दोनों आरोपी ने पीड़ित महबूब को देख लेने की धमकी भी दी. कुछ दिन तो इसी तरह चलने के बाद बीती रात मंगलवार को दोनों आरोपी अरबाज और हसनैन काफी नशे की हालत में पीड़ित महबूब के घर के आसपास हो हल्ला करने लगा. जिसकी आवाज सुनकर पीड़ित महबूब और उसकी पत्नी घर का कुंडा लगाकर बाहर निकली.जिसको देखकर दोनों आरोपी अरबाज और हसनैन पीड़ित महबूब और उसकी पत्नी से उलझ गया.इसी बीच अरबाज मौका लगाकर पीड़ित महबूब के घर का कुंडा खोलकर घर के अंदर जाकर तीनों मासूम बच्चियों को मौत के घाट उतार दिया. उसके बाद जब पीड़ित महबूब और उसकी पत्नी घर आई तो तीनों मासूम बच्चियों को देख कर बेहोश हो गई.तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई.उसके बाद तीनों मासूम बच्चियों को इलाजरत अस्पताल ले जाया गया.जहां दो मासूम बच्चियों को मृत घोषित कर दिया गया.तीसरे मासूम का इलाज भागलपुर के हायर सेंटर में चल रहा है. डाक्टर ने उस मासूम की हालत को काफी नाजुक बताया है.

More From Author

नई PIL पर नोटिस जारी, “सुप्रीम कोर्ट ने दी सख्त चेतावनी, ‘खतना’ पर लग सकती है रोक, 500 साल पुरानी कुप्रथा पर लटकी तलवार”

मछली की गाड़ी से तकरीबन 60 लाख से अधिक की लायी जा रही थी शराब…हंगामा कर पुलिस की चंगुल से जबरदस्ती छुड़ा कर ले गए शराब…पढ़ें पूरी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
3:03 pm, Mar 22, 2026
temperature icon 25°C
Mist
Humidity: 57 %
Pressure: 1011 mb
Wind: 4 mph
Wind Gust: 5 mph
Clouds: 50%
Visibility: 5 km
Sunrise: 5:52 am
Sunset: 6:02 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
3:00 pm
temperature icon
27°/28°°C 0 mm 0% 3 mph 40% 1009 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
24°/25°°C 0 mm 0% 4 mph 47% 1011 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
23°/24°°C 0 mm 0% 2 mph 48% 1012 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
21°/23°°C 0 mm 0% 3 mph 53% 1010 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
20°/21°°C 0 mm 0% 4 mph 57% 1010 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
21°/26°°C 0 mm 0% 3 mph 50% 1012 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
28°/31°°C 0 mm 0% 2 mph 33% 1012 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 0% 2 mph 22% 1009 mb 0 cm