
समस्तीपुर, 12 जनवरी (समस्तीपुर डेस्क) शिवाजीनगर प्रखंड के बंडीहा गांव में रविवार को राजद नेत्री ई. राधा कुमारी के आवास पर रविदास चेतना मंच द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती समारोह सह बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संत रविदास के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन के साथ हुई। बैठक में आगामी 22 फरवरी 2026 को पटना के मिलर हाई स्कूल में आयोजित होने वाली संत रविदास की 649वीं जयंती समारोह में समस्तीपुर जिले से अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह रविदास चेतना मंच व राजद अनुसूचित जाति/जनजाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवचंद्र राम ने दीप प्रज्वलित कर किया। अध्यक्षता राजद महिला सेल की कोषाध्यक्ष ई. राधा कुमारी ने की। पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम ने कहा कि संत रविदास ने मानवता, समानता, शिक्षा और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।

उन्होंने नशामुक्त समाज और अंधविश्वास के खिलाफ संघर्ष का आह्वान किया। बैठक में कई राजद व मंच के नेताओं ने भी अपने विचार रखे।

