राजद सांसद सुधाकर सिंह ने कैमूर में सभा कर मनरेगा घोटाले, गंगाजल विवाद और भूमि अधिग्रहण मुआवजे को लेकर सरकार पर निशाना साधा

कैमूर, 8 सितम्बर (मोहम्मद जमशेद) कैमूर के दुर्गावती में सभा के दौरान बक्सर के राजद सांसद सुधाकर सिंह ने जमकर हमला बोला. भ्रष्टाचार से लेकर किसानों के मुआवजे तक कई बड़े मुद्दे उठाए. उन्होंने मनरेगा घोटाले से लेकर गंगा जल परियोजना और किसानों के मुआवजे तक कई मुद्दों को उठाया.कैमूर बना भ्रष्टाचार का हब : सांसद सुधाकर सिंह ने आरोप लगाया कि कैमूर जिला भ्रष्टाचार का गढ़ बन चुका है. उन्होंने कहा कि मनरेगा की एक योजना में 6 करोड़ की लूट हुई है.

उनके मुताबिक गेहूंनवा नदी की सफाई और खुदाई के लिए 60 योजनाएं खोली गईं लेकिन एक टोकरी मिट्टी भी नदी से नहीं निकली और 6 करोड़ रुपये फर्जी वेंडरों के जरिए निकाल लिए गए. “कैमूर जिला भ्रष्टाचार का हब बनता जा रहा है. यहां अरबों रुपए के घोटाले हुए हैं. लेकिन गेहूंनवा नदी की सफाई और खुदाई के लिए मनरेगा से 6 करोड़ रुपए के फर्जी वेंडर के जरिए जिले के भ्रष्ट अफसरों ने निकाल लिए. जबकि यहां एक टोकरी मिट्टी भी नदी से नहीं निकाली गई.” – सुधाकर सिंह, सांसद, आरजेडी, बक्सर गंगा जल पर उठाए सवाल : सुधाकर सिंह ने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही गंगा जल की बात की जाती है. हकीकत यह है कि बीते 20 सालों से इस इलाके की सिंचाई लरमा, विश्वकर्मा, तियारा और जैतपुर पंप कैनाल से हो रही है. उन्होंने सवाल उठाया कि जब जमानिया से बिहार के लिए गंगा की हिस्सेदारी 800 क्यूसेक है तो फिर 400 क्यूसेक पानी क्यों छोड़ा जा रहा है. कर्मनाशा नहर की क्षमता घटी : उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश के लतीफशाह बियर से निकलने वाली कर्मनाशा नहर की क्षमता 300 क्यूसेक है लेकिन मौजूदा विधायक और सरकार पूरा पानी नहीं ले पा रहे हैं. उन्होंने पूर्व बसपा विधायक अंबिका यादव पर तंज कसते हुए कहा कि 6 साल विधायक रहने के बावजूद उन्होंने एक सामुदायिक भवन तक नहीं बनवाया. अपने काम का दिया हिसाब : सांसद ने दावा किया कि 12 साल तक दो विधायकों ने जितना काम नहीं किया उतना उन्होंने सिर्फ 11 दिनों में कर दिखाया है. उन्होंने कहा कि सदन में सवाल उठाने और आंदोलन करने के मामले में भी उनका रिकॉर्ड पुरानों से बेहतर है. मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सवाल : सुधाकर सिंह ने मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा कि जब 2024 की मतदाता सूची सही थी तो 2025 में अचानक गलत कैसे हो गई. किसानों को मुआवजा दिलाने का वादा : भारत माला एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण को लेकर सांसद ने सरकार पर किसानों का आर्थिक शोषण करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि किसानों को उचित मुआवजा दिलाकर रहेंगे. जरूरत पड़ी तो कर्मनाशा से झारखंड बॉर्डर तक किसान ट्रैक्टर रैली निकालेंगे और आंदोलन करेंगे. क्षेत्र की समस्याओं पर फोकस : सांसद ने बताया कि दुर्गावती के कर्मनाशा और खरसारा में फुट ओवर ब्रिज की स्वीकृति मिल गई है. खड़सरा ओवर ब्रिज का टेंडर भी पूरा हो गया है. उन्होंने कहा कि इस इलाके की समस्याओं का समाधान करना उनकी पहली प्राथमिकता है.

More From Author

अंतरराष्ट्रीय पर्यटन में भारत की बड़ी पहल: वियतनाम ITE 2025 में आईआरसीटीसी ने बढ़ाया वैश्विक प्रभाव

‘जर्सी गाय’ टिप्पणी पर गरमाई बिहार की राजनीति, तेज प्रताप ने राजबल्लभ पर बोला हमला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
8:06 am, Mar 24, 2026
temperature icon 23°C
Mist
Humidity: 65 %
Pressure: 1011 mb
Wind: 3 mph
Wind Gust: 4 mph
Clouds: 75%
Visibility: 2.5 km
Sunrise: 5:50 am
Sunset: 6:02 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
9:00 am
temperature icon
30°/33°°C 0.02 mm 33% 7 mph 26% 1011 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
34°/35°°C 0 mm 0% 11 mph 21% 1007 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 0% 12 mph 19% 1005 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
29°/31°°C 0 mm 0% 6 mph 24% 1006 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
25°/28°°C 0 mm 0% 4 mph 30% 1008 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
23°/25°°C 0 mm 0% 5 mph 43% 1007 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
21°/22°°C 0 mm 0% 6 mph 59% 1007 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
22°/28°°C 0 mm 0% 5 mph 50% 1009 mb 0 cm