रामपुर जलालपुर में मां काली पूजा को लेकर नवयुवक संघ की बैठक, कार्यक्रम की रूपरेखा तय

समस्तीपुर, 7 अक्तूबर (समस्तीपुर डेस्क) रामपुर जलालपुर स्थित काली मंदिर परिसर में नवयुवक संघ के तत्वावधान में मां काली पूजा समिति की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बालेंदु शेखर ने की। इस दौरान वर्षवार प्रतीक्षारत मूर्ति निर्माताओं की सूची से प्रकाश कुमार चौधरी, दिवेश कुमार चौधरी और राजीव कुमार चौधरी का चयन किया गया, वहीं सार्वजनिक व्रती के रूप में रंजीत चौधरी का चयन हुआ।


बैठक में आगामी काली पूजा समारोह के तहत 20 से 25 अक्तूबर तक चलने वाले पांच दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। कार्यक्रम के अनुसार, 20 अक्तूबर को दीपावली की रात महाकाली निशा पूजा व नाटक का आयोजन होगा। 21 अक्तूबर को 1101 थाली से महाआरती व देवी जागरण, 22 को वैदिक गंगा आरती और अल्ला उद्दल, 23 को संध्या आरती व अल्ला उद्दल विदेशिया, 24 को भव्य शोभायात्रा संग प्रतिमा विसर्जन और 25 अक्तूबर को ब्राह्मण भोज का आयोजन किया जाएगा।
पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु विभिन्न समितियों का गठन भी किया गया। पूजन समिति का प्रभार अवनीश कुमार, प्रशांत कुमार व पंकज चौधरी को, कार्यक्रम समिति का प्रभार कृष्ण कुमार कुंदन व रमेश चौधरी को सौंपा गया। वहीं अनुशासन, प्रकाश, सजावट, गंगा आरती, महाआरती और प्रसाद वितरण समितियों के लिए भी जिम्मेदारियों का निर्धारण किया गया।
इस बैठक में समिति सदस्यों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

More From Author

वीमेंस कॉलेज, समस्तीपुर में प्रो. सुनीता सिन्हा को दी गई भावभीनी विदाई, शैक्षणिक योगदान और नेतृत्व को किया गया सम्मानित

विधान सभा चुनाव के तारीखों का ऐलान 18 लाख से ज्यादा मतदाता करेंगे मतदान पार्टियों में हलचल तेज छह विधानसभाओं में 6 नवंबर को होगा मतदान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
9:05 am, Mar 24, 2026
temperature icon 24°C
Mist
Humidity: 61 %
Pressure: 1012 mb
Wind: 7 mph
Wind Gust: 8 mph
Clouds: 75%
Visibility: 3 km
Sunrise: 5:50 am
Sunset: 6:02 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
10:00 am
temperature icon
31°/34°°C 0 mm 0% 9 mph 27% 1010 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
35°/35°°C 0 mm 0% 13 mph 20% 1006 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
31°/35°°C 0 mm 0% 10 mph 21% 1005 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
28°/30°°C 0 mm 0% 5 mph 26% 1007 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
23°/25°°C 0 mm 0% 5 mph 41% 1007 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
21°/22°°C 0 mm 0% 7 mph 61% 1007 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
22°/28°°C 0 mm 0% 4 mph 53% 1010 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
30°/35°°C 0 mm 0% 3 mph 26% 1010 mb 0 cm