राष्ट्रपति भवन तक गूंजा समस्तीपुर मॉडल, डीएम रोशन कुशवाहा को मिला राष्ट्रीय सम्मान

समस्तीपुर, 25 जनवरी (समस्तीपुर डेस्क) बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के सफल, पारदर्शी और प्रभावी संचालन में उल्लेखनीय भूमिका निभाने पर समस्तीपुर के जिला पदाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा को भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान रियल टाइम मॉनिटरिंग और उत्कृष्ट चुनाव प्रबंधन के लिए प्रदान किया गया है, जिससे समस्तीपुर जिला राष्ट्रीय पटल पर एक मिसाल के रूप में उभरा है।राष्ट्रपति द्वारा दिया गया यह सम्मान निर्वाचन प्रक्रिया में तकनीक के नवाचारपूर्ण उपयोग, सुदृढ़ निगरानी तंत्र, समयबद्ध निर्णय प्रणाली तथा शांतिपूर्ण मतदान और मतगणना को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए दिया गया। श्री कुशवाहा के नेतृत्व में समस्तीपुर जिले में चुनाव से जुड़ी हर गतिविधि की रियल टाइम मॉनिटरिंग सुनिश्चित की गई, जिससे किसी भी आपात स्थिति पर तुरंत नियंत्रण और त्वरित समाधान संभव हो सका।

निर्वाचन आयोग और राज्य प्रशासन से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि “समस्तीपुर मॉडल” ने चुनाव प्रबंधन में तकनीक और प्रशासनिक समन्वय का एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। इसे अन्य जिलों के लिए भी अनुकरणीय माना जा रहा है। चुनाव के दौरान पारदर्शिता, निष्पक्षता और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में जिला प्रशासन की भूमिका सराहनीय रही।इस राष्ट्रीय स्तर के सम्मान से न केवल समस्तीपुर जिला बल्कि पूरा बिहार राज्य गौरवान्वित हुआ है। जिले के प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों में हर्ष का माहौल है। सभी ने श्री रोशन कुशवाहा को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए इसे जिले के लिए गर्व का क्षण बताया है।

More From Author

मौर्य होटल में सत्ता हस्तांतरण, तेजस्वी बने RJD के नए सर्वेसर्वा

42 वर्षों की बेबाक कलम को मिला सम्मान, वाराणसी में त्रिलोकी प्रसाद बारी का भव्य अभिनंदन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
2:18 pm, Feb 4, 2026
temperature icon 24°C
Sunny
Humidity: 50 %
Pressure: 1018 mb
Wind: 13 mph
Wind Gust: 15 mph
Clouds: 0%
Visibility: 6 km
Sunrise: 6:31 am
Sunset: 5:36 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
3:00 pm
temperature icon
21°/27°°C 0 mm 0% 11 mph 37% 1015 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
18°/20°°C 0 mm 0% 8 mph 48% 1017 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
16°/17°°C 0 mm 0% 8 mph 54% 1017 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
13°/15°°C 0 mm 0% 8 mph 57% 1016 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
11°/13°°C 0 mm 0% 7 mph 63% 1016 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
11°/16°°C 0 mm 0% 9 mph 61% 1018 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
19°/24°°C 0 mm 0% 12 mph 37% 1019 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
25°/26°°C 0 mm 0% 13 mph 25% 1016 mb 0 cm