राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए शकील अहमद का दावा, बोले– कांग्रेस करा सकती है मेरे घरों पर हमला

पटना, 27 जनवरी (पटना डेस्क) कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को “डरपोक नेता” बताने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री शकील अहमद ने अब बड़ा और सनसनीखेज दावा किया है। उन्होंने आशंका जताई है कि कांग्रेस पार्टी उनके पटना और मधुबनी स्थित आवास पर हमला करवा सकती है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए शकील अहमद ने लिखा कि उन्हें कांग्रेस के कुछ भरोसेमंद साथियों से गुप्त सूचना मिली है।

इस जानकारी के अनुसार कांग्रेस का राष्ट्रीय नेतृत्व बिहार कांग्रेस और युवा कांग्रेस को 27 जनवरी को पुतला दहन के बहाने उनके आवास पर हमला करने का निर्देश दे चुका है। शकील अहमद ने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताते हुए कहा कि असहमति की आवाज को दबाने की यह कोशिश पूरी तरह अलोकतांत्रिक है।गौरतलब है कि शकील अहमद पिछले कुछ दिनों से लगातार कांग्रेस और उसके शीर्ष नेतृत्व पर हमलावर हैं। हाल ही में एक निजी न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने राहुल गांधी को “सबसे डरपोक और असुरक्षित नेता” करार दिया था।

उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी मजबूत और वरिष्ठ नेताओं के साथ काम करना पसंद नहीं करते और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे केवल नाम के अध्यक्ष हैं। शकील अहमद ने राहुल गांधी के ‘संविधान बचाओ आंदोलन’ और SIR मुद्दे को भी विफल बताया और दावा किया कि मुस्लिम समाज उनके आरोपों से सहमत नहीं है। हालांकि, शकील अहमद ने साफ किया कि वह किसी अन्य दल में शामिल नहीं होंगे और उनकी नाराजगी केवल राहुल गांधी से है। इस बीच कांग्रेस नेता प्रेमचंद्र ने तंज कसते हुए कहा कि शकील अहमद जदयू में जाने की जमीन तैयार कर रहे हैं।

More From Author

भारत-EU FTA से ऊर्जा सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार, पीएम मोदी का बड़ा ऐलान

सरस्वती विसर्जन में बवाल, जयंतीपुर में दो गुटों की पत्थरबाजी से दहशत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
7:27 am, Mar 22, 2026
temperature icon 18°C
Mist
Humidity: 94 %
Pressure: 1012 mb
Wind: 2 mph
Wind Gust: 3 mph
Clouds: 75%
Visibility: 1.5 km
Sunrise: 5:52 am
Sunset: 6:02 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
7:00 am
temperature icon
19°/23°°C 0 mm 0% 3 mph 69% 1015 mb 0 cm
10:00 am
temperature icon
24°/27°°C 0 mm 0% 4 mph 47% 1014 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
28°/28°°C 0 mm 0% 3 mph 35% 1010 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
25°/28°°C 0 mm 0% 3 mph 37% 1010 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
23°/24°°C 0 mm 0% 4 mph 45% 1012 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
21°/22°°C 0 mm 0% 6 mph 52% 1010 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
20°/21°°C 0 mm 0% 4 mph 55% 1010 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
21°/26°°C 0 mm 0% 3 mph 47% 1013 mb 0 cm