गोपालगंज, 29 सितम्बर (उषा मिश्रा) विश्व हृदय दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब गोपालगंज सिटी की ओर से हृदय रोग जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान आम लोगों को सीपीआर कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन का प्रशिक्षण दिया गया। शहर के कई स्थानों पर यह प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

जादोपुर चौक स्थित एडवांस ऑर्थोपेडिक सेंटर में भी मरीजों और उपस्थित लोगों को प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर रोटरी के असिस्टेंट गवर्नर डॉ.अमरेश कुमार,क्लब अध्यक्ष डॉ. मनकेश्वर सिंह,सचिव डॉ. सुशील कुमार मौजूद थे। प्रोजेक्ट डायरेक्टर डॉ.रहमत अली और डॉ. संदीप कुमार ने प्रतिभागियों को हृदय रोग संबंधी जानकारी दी और सीपीआर की बारीकियां समझाईं। कार्यक्रम की लोगों ने सराहना करते हुए इसे जीवन रक्षक पहल बताया।

