वादे पूरे नहीं हुए तो आंदोलन कर सरकार को गद्दी छोड़ने पर मजबूर करेंगे”, समस्तीपुर में बोले प्रशांत किशोर

समस्तीपुर (मोहम्मद जमशेद ) सरकार ने जिन वादों और झांसे के दम पर चुनाव जीता है, अगर उन वादों को पूरा नहीं किया गया तो हम आंदोलन करेंगे और जनता के साथ मिलकर उन्हें गद्दी छोड़ने पर मजबूर करेंगे। यह बातें प्रशांत किशोर ने कहीं। वे जन सुराज की बिहार नवनिर्माण यात्रा के तहत समस्तीपुर पहुंचे थे और मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय जनता से बड़े-बड़े वादे किए गए, लेकिन सत्ता में आने के बाद सरकार उन वादों को भूल जाती है। अब जनता सवाल पूछ रही है और जन सुराज उन सवालों को सड़क से लेकर हर मंच तक उठाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि सरकार अपने वादों को निभाने में विफल रहती है तो जन सुराज आंदोलन का रास्ता अपनाएगा। इस दौरान प्रशांत किशोर ने सुप्रीम कोर्ट की एक टिप्पणी पर भी खुलकर अपनी असहमति जताई। उन्होंने कहा कोर्ट की ओर से यह कहा गया कि आप चुनाव हार गए हैं तो क्यों आए हैं। मैं इससे सहमत नहीं हूं। इस देश में अगर किसी के साथ अन्याय होता है तो वह न्याय के लिए अदालत ही जाएगा। चुनाव जीतना या हारना अलग बात है।उन्होंने आगे कहा कि यदि सब कुछ ठीक होता और किसी के साथ अन्याय नहीं होता तो अदालत जाने की जरूरत ही क्यों पड़ती। न्याय मांगना हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है और इसे चुनावी हार-जीत से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार नवनिर्माण यात्रा का उद्देश्य जनता को जागरूक करना और सरकार से उसके वादों की जवाबदेही तय कराना है। उन्होंने दो टूक कहा कि जन सुराज सत्ता की राजनीति नहीं, बल्कि व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई लड़ रहा है और यह संघर्ष आगे भी जारी रहेगाl

More From Author

ब्रेकअप के बाद हैदराबाद में 21 वर्षीय यूट्यूबर ने की आत्महत्या

मखाना अनुसंधान एवं विकास उत्कृष्ट केन्द्र का उद्घाटन: एक नई शुरुआत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
4:23 am, Feb 27, 2026
temperature icon 17°C
Mist
Humidity: 72 %
Pressure: 1007 mb
Wind: 6 mph
Wind Gust: 12 mph
Clouds: 0%
Visibility: 2.5 km
Sunrise: 6:15 am
Sunset: 5:50 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
5:00 am
temperature icon
14°/17°°C 0 mm 0% 5 mph 30% 1009 mb 0 cm
8:00 am
temperature icon
21°/27°°C 0 mm 0% 6 mph 19% 1011 mb 0 cm
11:00 am
temperature icon
29°/31°°C 0 mm 0% 8 mph 14% 1008 mb 0 cm
2:00 pm
temperature icon
30°/31°°C 0 mm 0% 10 mph 13% 1005 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
22°/26°°C 0 mm 0% 6 mph 22% 1006 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
20°/21°°C 0 mm 0% 2 mph 26% 1006 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
17°/18°°C 0 mm 0% 5 mph 30% 1006 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
15°/16°°C 0 mm 0% 6 mph 32% 1005 mb 0 cm