पूर्णिया, 01 नवंबर (राजेश कुमार झा) बिहार विधानसभा चुनाव के मतदान का दिन जैसे जैसे नजदीक आ रहा है. उम्मीदवारों की धड़कने भी तेज हो रही है.सभी उम्मीदवार अपने अपने क्षेत्र में जनता को रिझाने में कोई भी कसर नहीं छोड़ रहे है.

अब वोटर भी खुलकर बोलने लगे है.कोई पक्ष तो विपक्ष में धीरे धीरे गोलबंद हो रहे है.बिफोरप्रिंट डिजिटल भी धमदाहा विधानसभा में लगातार नजर रखे हुए है.क्योंकि बिहार के सबसे हॉट सीटों में धमदाहा भी शुमार हो चुके है.बिफोरप्रिंट डिजिटल जब वोटरों के बीच पहुंचे तो वोटरों ने अपनी अपनी राय दी.वोटरों ने कहा कि विकास के लिए बदलाव भी जरूरी है.ऐसा नहीं है कि धमदाहा में विकास नहीं हुआ. विकास की बातें करें तो धमदाहा का विकास बिहार के चुनिंदे विधानसभा के विकास में शामिल है.लेकिन फिर भी बदलाव होते रहना चाहिए. क्योंकि बदलाव होते रहने से उम्मीदवारों में घमंड का रंग नहीं चढ़ता है.बदलाव अगर नहीं होता है तो लोग विकास को अच्छे से देख नहीं पाते है. आप एक नजर देख लीजिए कि जहां जहां बदलाव होते रहा है.वहां विकास भी अच्छा हुआ है

