पूर्णिया, 17 अक्तूबर (राजेश कुमार झा) विकास सबको चाहिए क्योंकि विकास का न कोई जाति होती है और न कोई धर्म.इसलिए सबका साथ, सबका विकास एवं सबका प्रयास.बिहार विधानसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है.सभी उम्मीदवार अपने अपने क्षेत्र में जनता को रिझाने निकल चुके है.आज विधानसभा चुनाव के नामांकन का पांचवां दिन है.आज कुल 15 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया. पूर्णिया सदर विधानसभा सीट से भाजपा के वर्तमान विधायक विजय खेमका ने तीसरी बार हैट्रिक मारने मैदान में उतर चुके है.

विजयरथ पर सवार तीसरी बार हैट्रिक मारने उतर चुके विजय ने नामांकन के बाद सदर की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि विकास सबको चाहिए.क्योंकि विकास का कोई जाति,धर्म नहीं होता है.मैने पिछले 10 सालों में अपने विधानसभा के विकास के लिए जो प्रयास किए.वो जनता को निश्चित रूप से दिखाई दे रहा होगा. उन्होंने कहा कि हर जाति एवं धर्म में गरीब और अमीर होता है और विकास गरीब एवं अमीर सबको चाहिए.क्योंकि विकास ही एक ऐसा रास्ता है. जिससे हम सबों लाइफ स्टाइल बदलता है.विकास से रोजगार के नए नए अवसर मिलते है.बेरोजगारी में कमी होती है.उन्होंने कहा एनडीए का विकास और प्रयास सबों को दिख रहा है.उन्होंने हाथ जोड़ सबको प्रणाम कर आशीर्वाद मांगा और बोले कि अगर गलती से भी मुझसे कोई भूल चुक हो गई हो तो मुझे माफ करें.

